राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा परीक्षा ‘RAS-2024’ का परिणाम जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। आगामी 17 अप्रैल को इंटरव्यू का आखिरी दौर है और आयोग की परंपरा को देखते हुए माना जा रहा है कि उसी दिन देर शाम या फिर अगले दिन 18 अप्रैल को मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। इस भर्ती के साथ ही राजस्थान को 1096 नए अधिकारी मिलेंगे। रिकॉर्ड समय… 19 महीने में पूरी होगी भर्ती
पिछली तीन भर्तियों की तुलना में इस बार आयोग ने रफ्तार पकड़ी है। वैकेंसी निकालने से लेकर फाइनल रिजल्ट तक के सफर में इस बार महज 1 साल 7 माह और 16-17 दिन का ही समय लगने की संभावना है। यह भर्ती पूरी होने पर राज्य को 1096 अफसर मिल जाएंगे। इसमें राज्य सेवा के 428 व अधीनस्थ सेवा के 668 अफसर होंगे। इस भर्ती के इन्टरव्यू एक दिसम्बर से शुरू हुए थे। नई भर्ती पर सस्पेंस: कैलेंडर में 3 मई को प्री-एग्जाम, पर अभी तक विज्ञापन नहीं एक तरफ पुरानी भर्ती का रिजल्ट आ रहा है, तो दूसरी तरफ नई भर्ती (RAS-2026) को लेकर संशय बना हुआ है। घोषणा: सरकार ने जनवरी में 500 पदों पर भर्ती का ऐलान किया था। कैलेंडर: 3 मई को प्रारंभिक परीक्षा (Pre) प्रस्तावित है। अड़चन: अब तक कार्मिक विभाग से RPSC को भर्ती की सूचना नहीं मिली है। नोटिफिकेशन न आने से लाखों अभ्यर्थी असमंजस में हैं कि 3 मई को परीक्षा होगी या नहीं। अब जानते है मेरिट में किस जिले का दबदबा… RAS-2023 रिजल्ट से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… RAS-2023 रिजल्ट में अजमेर के कुशल चौधरी को पहली रैंक, गार्ड की बेटी बनीं अफसर राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (RAS) परीक्षा-2023 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। टॉप-10 में अजमेर और नागौर जिले से 3-3 कैंडिडेट हैं। (पढ़ें पूरी खबर) SI भर्ती में सिलेक्ट हुआ तो लोग शक करते थे, तीसरी रैंक पाने वाले परमेश्वर बोले-अपने बूते RAS क्लियर किया; परिवार ने भी बहुत सहा विवादित सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2021 में सिलेक्ट हुआ था, जिसके बाद लोगों ने मुझे शक की नजर से देखना शुरू कर दिया। लेकिन आज मैं बता देना चाहता हूं कि मैंने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा भी अपनी मेहनत के बूते पास की थी और आज राजस्थान प्रशासनिक सेवा भर्ती भी मेहनत करके ही पास की है। (पढ़ें पूरी खबर)


