भागलपुर में गणतंत्र दिवस परेड की फाइनल रिहर्सल:26 जनवरी समारोह के लिए तैयारियां पूरी, अनुशासन और आपसी तालमेल पर विशेष जोर

भागलपुर में गणतंत्र दिवस परेड की फाइनल रिहर्सल:26 जनवरी समारोह के लिए तैयारियां पूरी, अनुशासन और आपसी तालमेल पर विशेष जोर

भागलपुर में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने मुख्य समारोह स्थल सैंडिस कंपाउंड में परेड की अंतिम रिहर्सल आयोजित की। इसमें बिहार बटालियन की विभिन्न कंपनियों के जवानों के साथ-साथ एनसीसी कैडेट्स और स्काउट एंड गाइड की टीमों ने हिस्सा लिया। रिहर्सल के दौरान परेड में अनुशासन और आपसी तालमेल पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, मंच संचालन और अतिथियों के स्वागत से संबंधित तैयारियों का भी बारीकी से निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने जवानों और कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया और यह सुनिश्चित किया कि 26 जनवरी का गणतंत्र दिवस समारोह भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो। सैंडिस कंपाउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और तिरंगे को सलामी दी जाएगी। जिला प्रशासन ने बताया कि सभी आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और समारोह शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित किया जाएगा। भागलपुर में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने मुख्य समारोह स्थल सैंडिस कंपाउंड में परेड की अंतिम रिहर्सल आयोजित की। इसमें बिहार बटालियन की विभिन्न कंपनियों के जवानों के साथ-साथ एनसीसी कैडेट्स और स्काउट एंड गाइड की टीमों ने हिस्सा लिया। रिहर्सल के दौरान परेड में अनुशासन और आपसी तालमेल पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, मंच संचालन और अतिथियों के स्वागत से संबंधित तैयारियों का भी बारीकी से निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने जवानों और कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया और यह सुनिश्चित किया कि 26 जनवरी का गणतंत्र दिवस समारोह भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो। सैंडिस कंपाउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और तिरंगे को सलामी दी जाएगी। जिला प्रशासन ने बताया कि सभी आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और समारोह शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *