ट्रेन में गंदगी, टूटी चेयर को लेकर शिकायत दर्ज कराई

ट्रेन में गंदगी, टूटी चेयर को लेकर शिकायत दर्ज कराई

भास्कर न्यूज | जालंधर दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस (14679) में टूटी चेयर और गंदगी को लेकर शिकायत की गई। रविवार राजपुरा से जालंधर के लिए एडवोकेट साजिद जिस कोच में सफर कर रहे थे। उसमें गंदगी फैली हुई थी। यहां तक कि कुर्सी भी टूटी थी। इसको लेकर यात्री ने पहले 139 पर कॉल की। फिर रेल वन एप पर शिकायत दी। एडवोकेट साजिद ने कहा कि सफाई कर्मी से शिकायत की, तो कोई संतोषजक जवाब नहीं मिला।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *