FIH Pro League: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अव्यवस्था से नाराज पाक कप्तान अम्माद बट, महासंघ पर लगाए गंभीर आरोप

FIH Pro League: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अव्यवस्था से नाराज पाक कप्तान अम्माद बट, महासंघ पर लगाए गंभीर आरोप

पाकिस्तान हॉकी टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद विवाद खड़ा हो गया है। टीम के कप्तान अम्माद शकील बट ने पाकिस्तान हॉकी महासंघ की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठाए हैं और कहा है कि खिलाड़ियों को बेहद कठिन परिस्थितियों में खेलना पड़ा।लाहौर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में अम्माद शकील बट ने कहा कि मौजूदा प्रबंधन के साथ काम करना मुश्किल हो गया है। बता दें कि यह दौरा एफआईएच प्रो लीग के तहत आयोजित मुकाबलों का हिस्सा था, जहां पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी के खिलाफ खेलना था।मौजूद जानकारी के अनुसार, टीम को सिडनी एयरपोर्ट पर 13 से 14 घंटे तक इंतजार करना पड़ा, क्योंकि आगे की उड़ान और ठहरने की व्यवस्था समय पर सुनिश्चित नहीं की गई थी। कप्तान ने आरोप लगाया कि होटल में पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि अग्रिम भुगतान नहीं हुआ है, जिसके कारण बुकिंग की पुष्टि नहीं हो सकी। खिलाड़ियों को घंटों इंतजार करना पड़ा और कुछ समय सड़कों पर भी बिताना पड़ा।बट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मैच से पहले खिलाड़ियों को रसोई साफ करनी पड़ी और बर्तन धोने पड़े। उनका सवाल था कि ऐसी परिस्थितियों में टीम से बेहतर परिणाम की उम्मीद कैसे की जा सकती है। गौरतलब है कि पाकिस्तान को अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा और ऑस्ट्रेलिया चरण के सभी मुकाबलों में उसे शिकस्त मिली।उन्होंने यह भी बताया कि टीम के लिए 13 दिन के प्रवास में से केवल 10 दिन के लिए ही एयरबीएनबी की व्यवस्था की गई थी, जिसके बाद उन्हें सस्ते ठिकाने पर शिफ्ट होना पड़ा। कप्तान के मुताबिक, यह स्थिति न केवल शर्मनाक थी बल्कि टीम के मनोबल पर भी असर डालने वाली रही।इस मामले पर पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड ने कहा है कि होटल व्यवस्था के लिए महासंघ को 10 मिलियन रुपये से अधिक की राशि दी गई थी। बोर्ड की महानिदेशक नूर उस सबाह ने जानकारी दी कि मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को सौंपा जाएगा। बता दें कि प्रधानमंत्री ने इस प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं और वह पाकिस्तान हॉकी महासंघ के संरक्षक-प्रमुख भी हैं।बट ने यह भी खुलासा किया कि खिलाड़ियों को मीडिया से बात न करने की हिदायत दी गई थी, लेकिन उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में जो कुछ हुआ, उसे सार्वजनिक करना जरूरी था। उन्होंने टीम के भविष्य को लेकर विदेशी कोच और बेहतर प्रबंधन की आवश्यकता पर जोर दिया। 

पाकिस्तान हॉकी टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद विवाद खड़ा हो गया है। टीम के कप्तान अम्माद शकील बट ने पाकिस्तान हॉकी महासंघ की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठाए हैं और कहा है कि खिलाड़ियों को बेहद कठिन परिस्थितियों में खेलना पड़ा।
लाहौर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में अम्माद शकील बट ने कहा कि मौजूदा प्रबंधन के साथ काम करना मुश्किल हो गया है। बता दें कि यह दौरा एफआईएच प्रो लीग के तहत आयोजित मुकाबलों का हिस्सा था, जहां पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी के खिलाफ खेलना था।
मौजूद जानकारी के अनुसार, टीम को सिडनी एयरपोर्ट पर 13 से 14 घंटे तक इंतजार करना पड़ा, क्योंकि आगे की उड़ान और ठहरने की व्यवस्था समय पर सुनिश्चित नहीं की गई थी। कप्तान ने आरोप लगाया कि होटल में पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि अग्रिम भुगतान नहीं हुआ है, जिसके कारण बुकिंग की पुष्टि नहीं हो सकी। खिलाड़ियों को घंटों इंतजार करना पड़ा और कुछ समय सड़कों पर भी बिताना पड़ा।
बट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मैच से पहले खिलाड़ियों को रसोई साफ करनी पड़ी और बर्तन धोने पड़े। उनका सवाल था कि ऐसी परिस्थितियों में टीम से बेहतर परिणाम की उम्मीद कैसे की जा सकती है। गौरतलब है कि पाकिस्तान को अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा और ऑस्ट्रेलिया चरण के सभी मुकाबलों में उसे शिकस्त मिली।
उन्होंने यह भी बताया कि टीम के लिए 13 दिन के प्रवास में से केवल 10 दिन के लिए ही एयरबीएनबी की व्यवस्था की गई थी, जिसके बाद उन्हें सस्ते ठिकाने पर शिफ्ट होना पड़ा। कप्तान के मुताबिक, यह स्थिति न केवल शर्मनाक थी बल्कि टीम के मनोबल पर भी असर डालने वाली रही।
इस मामले पर पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड ने कहा है कि होटल व्यवस्था के लिए महासंघ को 10 मिलियन रुपये से अधिक की राशि दी गई थी। बोर्ड की महानिदेशक नूर उस सबाह ने जानकारी दी कि मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को सौंपा जाएगा। बता दें कि प्रधानमंत्री ने इस प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं और वह पाकिस्तान हॉकी महासंघ के संरक्षक-प्रमुख भी हैं।
बट ने यह भी खुलासा किया कि खिलाड़ियों को मीडिया से बात न करने की हिदायत दी गई थी, लेकिन उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में जो कुछ हुआ, उसे सार्वजनिक करना जरूरी था। उन्होंने टीम के भविष्य को लेकर विदेशी कोच और बेहतर प्रबंधन की आवश्यकता पर जोर दिया।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *