समस्तीपुर में जमीन विवाद में दो बड़े भाइयों ने अपने छोटे भाई और उसके परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायलों की पहचान सुरहा बसंतपुर वार्ड तीन निवासी उमेश यादव, उनकी पत्नी सुधा देवी और पुत्र कुणाल कुमार के तौर पर हुई है। घटना हसनपुर थाना क्षेत्र के सुरहा बसंतपुर गांव की है। इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टर राकेश रोशन ने बताया कि नाक के पास उमेश यादव को खंती(धारदार हथियार) लगी है, जिसका एक्सरे कराया जा रहा है। उनकी पत्नी सुधा देवी और पुत्र कुणाल कुमार को अंदरूनी चोटें आई हैं। रिपोर्ट आने के बाद उचित इलाज शुरू होगा।
पत्नी और बच्चे को भी मारा घायल उमेश यादव ने बताया कि मैं तीन भाई हूं। सभी के बीच जमीन का बराबर बंटवारा हो चुका है। असम में मजदूरी करता हूं, डेढ़ महीना पहले खेती के काम से अपने गांव आए थे। अपने हिस्से के 6 कट्ठा जमीन में गेहूं लगाया था। भाई गणेश यादव और दिनेश यादव उनके हिस्से की जमीन जोतने का आरोप लगाकार मारपीट शुरू कर दिया। गणेश यादव ने खंती से मेरे पर हमला कर दिया। शोर सुनकर मेरी पत्नी और बेटा बचाने आए तो उसे भी मारा। छानबीन में जुटी पुलिस इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल से सूचना मिली है। नगर थाने में तैनात पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव को जांच के लिए भेजा गया है। बयान दर्ज होने के आवश्यक कार्रवाई को लेकर हसनपुर थाना भेज दिया जाएगा। समस्तीपुर में जमीन विवाद में दो बड़े भाइयों ने अपने छोटे भाई और उसके परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायलों की पहचान सुरहा बसंतपुर वार्ड तीन निवासी उमेश यादव, उनकी पत्नी सुधा देवी और पुत्र कुणाल कुमार के तौर पर हुई है। घटना हसनपुर थाना क्षेत्र के सुरहा बसंतपुर गांव की है। इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टर राकेश रोशन ने बताया कि नाक के पास उमेश यादव को खंती(धारदार हथियार) लगी है, जिसका एक्सरे कराया जा रहा है। उनकी पत्नी सुधा देवी और पुत्र कुणाल कुमार को अंदरूनी चोटें आई हैं। रिपोर्ट आने के बाद उचित इलाज शुरू होगा।
पत्नी और बच्चे को भी मारा घायल उमेश यादव ने बताया कि मैं तीन भाई हूं। सभी के बीच जमीन का बराबर बंटवारा हो चुका है। असम में मजदूरी करता हूं, डेढ़ महीना पहले खेती के काम से अपने गांव आए थे। अपने हिस्से के 6 कट्ठा जमीन में गेहूं लगाया था। भाई गणेश यादव और दिनेश यादव उनके हिस्से की जमीन जोतने का आरोप लगाकार मारपीट शुरू कर दिया। गणेश यादव ने खंती से मेरे पर हमला कर दिया। शोर सुनकर मेरी पत्नी और बेटा बचाने आए तो उसे भी मारा। छानबीन में जुटी पुलिस इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल से सूचना मिली है। नगर थाने में तैनात पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव को जांच के लिए भेजा गया है। बयान दर्ज होने के आवश्यक कार्रवाई को लेकर हसनपुर थाना भेज दिया जाएगा।


