शेखपुरा में एक कट्ठा जमीन को लेकर मारपीट:दोनों पक्षों के 7 घायल, लाठी-रॉड से हमला, पुलिस जांच में जुटी

शेखपुरा में एक कट्ठा जमीन को लेकर मारपीट:दोनों पक्षों के 7 घायल, लाठी-रॉड से हमला, पुलिस जांच में जुटी

शेखपुरा जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत कुसुंभा बेलदरिया गांव में एक कट्टा भूमि के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल 7 लोग घायल हो गए। झड़प के दौरान लोहे के रॉड और लाठी-डंडे का जमकर इस्तेमाल किया गया। घायलों में एक पक्ष से छह लोग शामिल हैं, जिनकी पहचान प्रहलाद बिंद, मंजू देवी, रिंकू देवी, सीनोद कुमार, मुस्कान कुमारी और सिमरन कुमारी के रूप में हुई है। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कोसुंभा थाना अध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया। घटना से जुड़ी तस्वीरें… दोनों पक्ष आपस में भाई हैं
घायल मंजू देवी ने आरोप लगाया कि सदन बिंद, विलायती बिंद, बाबूलाल बिंद, बालचंद बिंद, अवधेश बिंद सहित अन्य लोगों ने उन पर हमला किया। थाना अध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में भाई हैं और यह घटना भूमि विवाद के कारण हुई है। थाना अध्यक्ष ने पुष्टि की कि घटना में दोनों पक्षों के 7 लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक पक्ष के अधिक लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि लिखित शिकायत मिलने के बाद स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत कुसुंभा बेलदरिया गांव में एक कट्टा भूमि के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल 7 लोग घायल हो गए। झड़प के दौरान लोहे के रॉड और लाठी-डंडे का जमकर इस्तेमाल किया गया। घायलों में एक पक्ष से छह लोग शामिल हैं, जिनकी पहचान प्रहलाद बिंद, मंजू देवी, रिंकू देवी, सीनोद कुमार, मुस्कान कुमारी और सिमरन कुमारी के रूप में हुई है। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कोसुंभा थाना अध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया। घटना से जुड़ी तस्वीरें… दोनों पक्ष आपस में भाई हैं
घायल मंजू देवी ने आरोप लगाया कि सदन बिंद, विलायती बिंद, बाबूलाल बिंद, बालचंद बिंद, अवधेश बिंद सहित अन्य लोगों ने उन पर हमला किया। थाना अध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में भाई हैं और यह घटना भूमि विवाद के कारण हुई है। थाना अध्यक्ष ने पुष्टि की कि घटना में दोनों पक्षों के 7 लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक पक्ष के अधिक लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि लिखित शिकायत मिलने के बाद स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *