दादा महाराज मंदिर के बाहर मारपीट, दुकानों में तोड़फोड़:नरसिंहपुर में फल-प्रसाद दुकानदारों में हुआ विवाद, एक घायल

दादा महाराज मंदिर के बाहर मारपीट, दुकानों में तोड़फोड़:नरसिंहपुर में फल-प्रसाद दुकानदारों में हुआ विवाद, एक घायल

नरसिंहपुर के डोकरघाट स्थित दादा महाराज मंदिर के पास मंगलवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्ष यहां फल और प्रसाद की दुकान लगाते हैं। विवाद इतना बढ़ा कि बात मारपीट और तोड़फोड़ तक पहुंच गई। पुरानी रंजिश में आपस में भिड़े दो पक्ष स्टेशन गंज थाना प्रभारी सौरभ पटेल के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से रंजिश चली आ रही थी। इसी को लेकर कहासुनी हुई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज घटना के बाद संतोष चौधरी थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण (एमएलसी) के लिए भेजा है। संतोष का आरोप है कि दीपक नाम का युवक उसकी दुकान पर आया और गाली-गलौज करते हुए तोड़फोड़ करने लगा। विरोध करने पर दीपक ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। बताया जा रहा है कि संतोष और दीपक दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। मेडिकल रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *