रजौन के नवटोलिया गांव में मारपीट:आपसी रंजिश में 6 लोग घायल, तीन भागलपुर रेफर

रजौन के नवटोलिया गांव में मारपीट:आपसी रंजिश में 6 लोग घायल, तीन भागलपुर रेफर

बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव में शनिवार को आपसी रंजिश को लेकर हुए विवाद में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। नवटोलिया गांव निवासी विष्णु कुमार ने रजौन थाने में आवेदन देकर बताया कि उनकी मां और बहन रजौन बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही थीं। गांव के पास पुल के समीप अरविंद यादव सहित अन्य आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और विष्णु को बुलाने की मांग की। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने विष्णु की मां और बहन के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर पीड़ित के दो ममेरे भाई मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे। आरोपियों ने उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद, पीड़ित की बड़ी मां जब घटनास्थल पर पहुंचीं, तो आरोपियों ने उनके पैरों पर लाठी से वार कर उन्हें भी जख्मी कर दिया। विष्णु कुमार ने आरोप लगाया कि उनके पहुंचने पर उन पर भी हमला किया गया, जिससे वे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों की मदद से सभी घायलों को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने रामनिवास कुमार, संतोष कुमार और विष्णु कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने कई लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव में शनिवार को आपसी रंजिश को लेकर हुए विवाद में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। नवटोलिया गांव निवासी विष्णु कुमार ने रजौन थाने में आवेदन देकर बताया कि उनकी मां और बहन रजौन बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही थीं। गांव के पास पुल के समीप अरविंद यादव सहित अन्य आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और विष्णु को बुलाने की मांग की। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने विष्णु की मां और बहन के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर पीड़ित के दो ममेरे भाई मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे। आरोपियों ने उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद, पीड़ित की बड़ी मां जब घटनास्थल पर पहुंचीं, तो आरोपियों ने उनके पैरों पर लाठी से वार कर उन्हें भी जख्मी कर दिया। विष्णु कुमार ने आरोप लगाया कि उनके पहुंचने पर उन पर भी हमला किया गया, जिससे वे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों की मदद से सभी घायलों को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने रामनिवास कुमार, संतोष कुमार और विष्णु कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने कई लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *