जमुई में आपसी विवाद में मारपीट:एक ही परिवार के 3 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती, पुराने मतभेद को लेकर कहासुनी

जमुई में आपसी विवाद में मारपीट:एक ही परिवार के 3 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती, पुराने मतभेद को लेकर कहासुनी

जमुई जिले के चौरा गांव में शनिवार दोपहर आपसी विवाद के चलते दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस मारपीट में एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायलों की पहचान चौरा निवासी कर्पूरी ठाकुर (38 वर्ष), उनके पुत्र शुभम कुमार (17 वर्ष) और पत्नी उषा देवी (35 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से हमला कर तीनों को घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि यह विवाद किसी पुराने आपसी मतभेद को लेकर शुरू हुआ था। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों से पूछताछ की तैयारी में पुलिस
पीड़ित पक्ष ने टाउन थाना में घटना की शिकायत दर्ज कराई है। टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलते ही पूरे मामले की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की तैयारी में है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। जमुई जिले के चौरा गांव में शनिवार दोपहर आपसी विवाद के चलते दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस मारपीट में एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायलों की पहचान चौरा निवासी कर्पूरी ठाकुर (38 वर्ष), उनके पुत्र शुभम कुमार (17 वर्ष) और पत्नी उषा देवी (35 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से हमला कर तीनों को घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि यह विवाद किसी पुराने आपसी मतभेद को लेकर शुरू हुआ था। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों से पूछताछ की तैयारी में पुलिस
पीड़ित पक्ष ने टाउन थाना में घटना की शिकायत दर्ज कराई है। टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलते ही पूरे मामले की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की तैयारी में है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *