गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के धनखड़ गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह विवाद बाइक से एक बच्चे को टक्कर लगने के बाद शुरू हुआ। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दुलदुलिया गांव निवासी सुग्रीव यादव के बेटे गोलू कुमार, मिट्ठू यादव के बेटे रविंद्र कुमार और शंकर यादव के बेटे मिट्ठू यादव शामिल हैं। ये सभी एक पक्ष से हैं। दूसरे पक्ष से धनखड़ गांव निवासी रियाजुद्दीन के बेटे अफान अली, मोहम्मद शाहिद के बेटे शोएब आलम, उनकी पत्नी रजिया खातून और मोहम्मद अकरम घायल हुए हैं। बच्चे को बाइक से टक्कर लगने पर विवाद घटना के संबंध में बताया गया है कि मांझागढ़ थाना क्षेत्र के निवासी रविंद्र यादव अपनी बाइक से बाजार जा रहे थे। धनखड़ गांव के पास कुछ लड़के क्रिकेट खेल रहे थे, तभी गेंद सड़क पर आ गई। गेंद लेने गए एक बच्चे को रविंद्र की बाइक से टक्कर लग गई, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद क्रिकेट खेल रहे लड़कों और उनके परिवार के सदस्यों ने रविंद्र यादव को बाइक सहित रोक लिया। आपसी कहासुनी के बाद दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। जब रविंद्र यादव ने घर पहुंचकर अपने परिवार को घटना की जानकारी दी, तो उनके पिता मिट्ठू यादव और चचेरे भाई गोलू यादव मौके पर पूछताछ करने पहुंचे। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला शुरू हो गया, जिसमें कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। मारपीट में घायल रविंदर यादव ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उसकी सोने की चेन, घड़ी, रुपए और बाइक को अपने पास रख लिया है।
उधर पुलिस सूचना मिलने के बाद मामले की छानबीन में जुटी हुई है। घायलों को लाया गया सदर अस्पताल घायलों के परिजनों ने बताया कि हमलावर घटना के बाद भी मारपीट करने पर उतारू हैं। वहीं दूसरे पक्ष से मारपीट में चार लोग घायल हो गए हैं। घायल मोहम्मद अकरम, अफान अली, सब्बे आलम और राजिया खातून को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में लाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घायलों ने बताया कि पहले पक्ष के लोग बाइक से धक्का मारने के बाद उलझ गए थे। जिसका विरोध करने पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर घटना को अंजाम दिया है। गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के धनखड़ गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह विवाद बाइक से एक बच्चे को टक्कर लगने के बाद शुरू हुआ। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दुलदुलिया गांव निवासी सुग्रीव यादव के बेटे गोलू कुमार, मिट्ठू यादव के बेटे रविंद्र कुमार और शंकर यादव के बेटे मिट्ठू यादव शामिल हैं। ये सभी एक पक्ष से हैं। दूसरे पक्ष से धनखड़ गांव निवासी रियाजुद्दीन के बेटे अफान अली, मोहम्मद शाहिद के बेटे शोएब आलम, उनकी पत्नी रजिया खातून और मोहम्मद अकरम घायल हुए हैं। बच्चे को बाइक से टक्कर लगने पर विवाद घटना के संबंध में बताया गया है कि मांझागढ़ थाना क्षेत्र के निवासी रविंद्र यादव अपनी बाइक से बाजार जा रहे थे। धनखड़ गांव के पास कुछ लड़के क्रिकेट खेल रहे थे, तभी गेंद सड़क पर आ गई। गेंद लेने गए एक बच्चे को रविंद्र की बाइक से टक्कर लग गई, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद क्रिकेट खेल रहे लड़कों और उनके परिवार के सदस्यों ने रविंद्र यादव को बाइक सहित रोक लिया। आपसी कहासुनी के बाद दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। जब रविंद्र यादव ने घर पहुंचकर अपने परिवार को घटना की जानकारी दी, तो उनके पिता मिट्ठू यादव और चचेरे भाई गोलू यादव मौके पर पूछताछ करने पहुंचे। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला शुरू हो गया, जिसमें कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। मारपीट में घायल रविंदर यादव ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उसकी सोने की चेन, घड़ी, रुपए और बाइक को अपने पास रख लिया है।
उधर पुलिस सूचना मिलने के बाद मामले की छानबीन में जुटी हुई है। घायलों को लाया गया सदर अस्पताल घायलों के परिजनों ने बताया कि हमलावर घटना के बाद भी मारपीट करने पर उतारू हैं। वहीं दूसरे पक्ष से मारपीट में चार लोग घायल हो गए हैं। घायल मोहम्मद अकरम, अफान अली, सब्बे आलम और राजिया खातून को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में लाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घायलों ने बताया कि पहले पक्ष के लोग बाइक से धक्का मारने के बाद उलझ गए थे। जिसका विरोध करने पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर घटना को अंजाम दिया है।


