बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट:शेखपुरा में एक ही परिवार के तीन लोग घायल, पुलिस मामले की जांच में जुटी

बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट:शेखपुरा में एक ही परिवार के तीन लोग घायल, पुलिस मामले की जांच में जुटी

शेखपुरा जिले के सदर प्रखंड के कारे गांव में सोमवार को बच्चों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेल-खेल में शुरू हुई कहासुनी के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद, सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान कारे गांव निवासी राजेश बिंद की पत्नी धनों देवी, उनकी बेटी रुक्मिणी कुमारी और बेटे तीजो कुमार के रूप में हुई है। घायल धनों देवी ने बताया कि उनके परिवार के बच्चे पड़ोस के एक बच्चे के साथ खेल रहे थे, तभी किसी बात पर उनमें कहासुनी हो गई। यह मामूली विवाद देखते ही देखते बढ़ गया और इसमें दोनों परिवारों के अन्य सदस्य भी शामिल हो गए। धनों देवी ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी महेंद्र बिंद, उसकी पत्नी और अन्य परिजनों ने मिलकर उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की, जिससे वे तीनों घायल हो गए। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने शेखपुरा नगर थाना में आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा जिले के सदर प्रखंड के कारे गांव में सोमवार को बच्चों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेल-खेल में शुरू हुई कहासुनी के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद, सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान कारे गांव निवासी राजेश बिंद की पत्नी धनों देवी, उनकी बेटी रुक्मिणी कुमारी और बेटे तीजो कुमार के रूप में हुई है। घायल धनों देवी ने बताया कि उनके परिवार के बच्चे पड़ोस के एक बच्चे के साथ खेल रहे थे, तभी किसी बात पर उनमें कहासुनी हो गई। यह मामूली विवाद देखते ही देखते बढ़ गया और इसमें दोनों परिवारों के अन्य सदस्य भी शामिल हो गए। धनों देवी ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी महेंद्र बिंद, उसकी पत्नी और अन्य परिजनों ने मिलकर उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की, जिससे वे तीनों घायल हो गए। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने शेखपुरा नगर थाना में आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *