औरंगाबाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 3 लोग जख्मी हो गए। मामला ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अरंडा गांव का है। आरोप है कि शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक का विरोध करना इन्हें भारी पड़ गया। विरोध से नाराज होकर आरोपितों ने महिलाओं समेत तीन लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान चंद्रमल यादव की पत्नी सुभांती देवी,उसकी बहु सुनील यादव की पत्नी रविता देवी और बेटी प्रभा कुमारी गंभीर रूप में हुई है। घायलों का इलाज सदर अस्पताल, औरंगाबाद में चल रहा है। घटना के बाद गांव में देर रात तक अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना रहा। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मारपीट में घायल रविता देवी ने बताया कि गोवर्धन यादव का बेटा बैजू यादव गुरुवार रात शराब के नशे में धुत होकर गांव पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए हंगामा करने लगा। उसके इस व्यवहार से आसपास के लोग परेशान हो गए। इसी दौरान उसे समझाने और शांत रहने की कोशिश की गई । लेकिन महिलाओं का यह विरोध बैजू यादव को नागवार गुजरा और वह आक्रामक हो उठा। घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप आरोप है कि इसके बाद बैजू यादव ने अपने पिता गोवर्धन यादव और भाई रामजी यादव के साथ मिलकर विरोध करने वाली महिलाओं पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से की गई इस हमले में सास बहू और बेटी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब जाकर किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया गया। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल सभी घायलों को इलाज के लिए ओबरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस को दी गई है घटना की जानकारी इस घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा और मारपीट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम लोग दहशत और असुरक्षा महसूस कर रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। मामले को लेकर घायल पक्ष की ओर से ओबरा थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। औरंगाबाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 3 लोग जख्मी हो गए। मामला ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अरंडा गांव का है। आरोप है कि शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक का विरोध करना इन्हें भारी पड़ गया। विरोध से नाराज होकर आरोपितों ने महिलाओं समेत तीन लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान चंद्रमल यादव की पत्नी सुभांती देवी,उसकी बहु सुनील यादव की पत्नी रविता देवी और बेटी प्रभा कुमारी गंभीर रूप में हुई है। घायलों का इलाज सदर अस्पताल, औरंगाबाद में चल रहा है। घटना के बाद गांव में देर रात तक अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना रहा। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मारपीट में घायल रविता देवी ने बताया कि गोवर्धन यादव का बेटा बैजू यादव गुरुवार रात शराब के नशे में धुत होकर गांव पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए हंगामा करने लगा। उसके इस व्यवहार से आसपास के लोग परेशान हो गए। इसी दौरान उसे समझाने और शांत रहने की कोशिश की गई । लेकिन महिलाओं का यह विरोध बैजू यादव को नागवार गुजरा और वह आक्रामक हो उठा। घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप आरोप है कि इसके बाद बैजू यादव ने अपने पिता गोवर्धन यादव और भाई रामजी यादव के साथ मिलकर विरोध करने वाली महिलाओं पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से की गई इस हमले में सास बहू और बेटी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब जाकर किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया गया। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल सभी घायलों को इलाज के लिए ओबरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस को दी गई है घटना की जानकारी इस घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा और मारपीट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम लोग दहशत और असुरक्षा महसूस कर रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। मामले को लेकर घायल पक्ष की ओर से ओबरा थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।


