रजौली में छठ घाट पर दो पक्षों में मारपीट:11 लोग घायल, तीन छठ व्रती सहित 6 महिलाओं को भी आईं चोटें

रजौली में छठ घाट पर दो पक्षों में मारपीट:11 लोग घायल, तीन छठ व्रती सहित 6 महिलाओं को भी आईं चोटें

नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के कुम्हरुआ गांव में सोमवार शाम छठ घाट पर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस घटना में एक ही पक्ष के 11 लोग घायल हो गए। घायलों में 6 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। महिलाओं में तीन छठ व्रती भी थीं। सभी घायलों को पुलिस और परिजनों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. गुलाम अनीश ने बताया कि घायलों में कुम्हरुआ गांव के विनय कुमार (पिता मनोज पासवान), मनीष कुमार (पिता लालू पासवान), कौशमी देवी (पति सदानंद पासवान), दामाद सिंटू पासवान (पिता नगेंद्र पासवान), मुन्ना देवी (पति माणिकचंद पासवान), सुगंति देवी (पति मनोज पासवान), मधु कुमारी (पति लक्ष्मण पासवान), जयमंती देवी (पति मुसाफिर पासवान), सुधा देवी (पति लालू पासवान), चंचल देवी (पति सिंटू पासवान) और शिवानी कुमारी (पति इंदल पासवान) शामिल हैं। डॉक्टर ने बताया कि घायल कौशमी देवी और मनीष कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में जारी है। नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के कुम्हरुआ गांव में सोमवार शाम छठ घाट पर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस घटना में एक ही पक्ष के 11 लोग घायल हो गए। घायलों में 6 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। महिलाओं में तीन छठ व्रती भी थीं। सभी घायलों को पुलिस और परिजनों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. गुलाम अनीश ने बताया कि घायलों में कुम्हरुआ गांव के विनय कुमार (पिता मनोज पासवान), मनीष कुमार (पिता लालू पासवान), कौशमी देवी (पति सदानंद पासवान), दामाद सिंटू पासवान (पिता नगेंद्र पासवान), मुन्ना देवी (पति माणिकचंद पासवान), सुगंति देवी (पति मनोज पासवान), मधु कुमारी (पति लक्ष्मण पासवान), जयमंती देवी (पति मुसाफिर पासवान), सुधा देवी (पति लालू पासवान), चंचल देवी (पति सिंटू पासवान) और शिवानी कुमारी (पति इंदल पासवान) शामिल हैं। डॉक्टर ने बताया कि घायल कौशमी देवी और मनीष कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *