पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टर और परिजनों में मारपीट:दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR, पीड़ित का आरोप- 40 डॉक्टर्स ने बंधक बनाकर पीटा

पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टर और परिजनों में मारपीट:दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR, पीड़ित का आरोप- 40 डॉक्टर्स ने बंधक बनाकर पीटा

पटना के सरकारी अस्पताल PMCH में डॉक्टर्स और मरीज के परिजनों में मारपीट का मामला सामने आया है। इसके बाद नाराज जूनियर डॉक्टरों ने OPD सेवा ठप कर दी है। जिसके बाद इलाज कराने पहुंचे मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि, इमरजेंसी सेवा चालू रही, लेकिन मरीज परेशान होकर भटकते नजर आ रहे हैं। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डॉक्टरों और परिजनों में क्यों हुआ विवाद? पीएमसीएच में बुधवार की सुबह 70 वर्षीय सुरेश सिंह की मौत के बाद बड़ा हंगामा हो गया। मौत की जानकारी देने के बाद परिजन भड़क गए। मेडिसिन इमरजेंसी में डॉक्टरों से मारपीट हुई। इसके बाद जूनियर डॉक्टर OPD सेवा ठप कर हड़ताल पर चले गए। मृतक के बेटे अमन सिंह, उनकी बहन और रिश्तेदार अंजनी से भी मारपीट की बात सामने आई है। आरोप है कि डॉक्टरों ने हेलमेट, लाठी-डंडे और स्टिक से हमला किया। दूसरी ओर डॉक्टरों ने उल्टा दावा किया कि परिजनों ने महिला डॉक्टर से बदसलूकी की और उनका एप्रन फाड़ा। सुल्तानगंज महेंद्रू के रहने वाले अमन सिंह ने बताया, ’30 नवंबर को पिता सुरेश सिंह को ब्रेन हेमरेज हुआ था। 3 दिन पहले यानी रविवार को PMCH में भर्ती कराया था। आज उनकी कंडीशन पहले से खराब हो गई। उनकी ईसीजी हुई, तब मेरी बहन साथ थी। आज सुबह उनकी डेथ हो गई।’ अमन सिंह ने बताया कि, ‘मेरी बहन आई तो पिता जी की बॉडी उसे गरम लगी तो उसने डॉक्टर से रिक्वेस्ट किया। सर, एक बार और देख लीजिए ना, बॉडी गरम लग रही है अभी। इसी बात पर डॉक्टर भड़क गया और कहने लगा कि डॉक्टर हम हैं कि तुम लोग हो। तुम पागल है क्या। मेरी बहन बोली कि आप लोग ऐसे कैसे बोल सकते हैं। इस पर डॉक्टर ने मेरी बहन के हाथ पर मारा, जो वीडियो मेरे मोबाइल में रिकॉर्ड है।’ डेढ़ लाख के फोन और 1 लाख रुपए छीन लिए अमन ने आगे बताया कि, ‘डॉक्टर ने बेवकूफ बोलकर धक्का दे दिया। मेरा आईफोन 16प्रो जिसकी कीमत 1.5 लाख रुपए है, उसे छीन लिया। फिर कहासुनी होने के बाद वे लोग मेरे साथ मारपीट करने लगे। दोनों पक्षों की ओर से थाने में की गई शिकायत घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित अमन को डॉक्टर के चंगुल से छुड़ाया। पीड़ित की ओर से पीरबहोर थाना के PMCH स्थित TOP में लिखित शिकायत की गई है। पीड़ितों का पटना के अरविंद हॉस्पिटल में मेडिकल कराया गया है। वहीं, पीरबहोर थाने में ही इस घटना को लेकर दूसरे पक्ष की ओर से भी लिखित शिकायत की गई है। जिसके आधार पर केस रजिस्टर्ड कर के पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थानेदार सज्जाद गद्दी ने बताया कि, PMCH के इमरजेंसी में लड़ाई-झगड़ा का मामला सामने आया है। शिकायत मिली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। PMCH में मारपीट की यह नई घटना नहीं PMCH में मारपीट की यह आदतन घटना है। इससे पहले भी गार्ड और मरीजों के बीच मारपीट हुई थी। उससे पहले जूनियर डॉक्टर्स ने एक मरीज को देखने आए जन सुराज नेता मनीष कश्यप को बंधक बनाकर पीटा था। फिर माफीनामा लिखवाकर छोड़ा था। पटना के सरकारी अस्पताल PMCH में डॉक्टर्स और मरीज के परिजनों में मारपीट का मामला सामने आया है। इसके बाद नाराज जूनियर डॉक्टरों ने OPD सेवा ठप कर दी है। जिसके बाद इलाज कराने पहुंचे मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि, इमरजेंसी सेवा चालू रही, लेकिन मरीज परेशान होकर भटकते नजर आ रहे हैं। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डॉक्टरों और परिजनों में क्यों हुआ विवाद? पीएमसीएच में बुधवार की सुबह 70 वर्षीय सुरेश सिंह की मौत के बाद बड़ा हंगामा हो गया। मौत की जानकारी देने के बाद परिजन भड़क गए। मेडिसिन इमरजेंसी में डॉक्टरों से मारपीट हुई। इसके बाद जूनियर डॉक्टर OPD सेवा ठप कर हड़ताल पर चले गए। मृतक के बेटे अमन सिंह, उनकी बहन और रिश्तेदार अंजनी से भी मारपीट की बात सामने आई है। आरोप है कि डॉक्टरों ने हेलमेट, लाठी-डंडे और स्टिक से हमला किया। दूसरी ओर डॉक्टरों ने उल्टा दावा किया कि परिजनों ने महिला डॉक्टर से बदसलूकी की और उनका एप्रन फाड़ा। सुल्तानगंज महेंद्रू के रहने वाले अमन सिंह ने बताया, ’30 नवंबर को पिता सुरेश सिंह को ब्रेन हेमरेज हुआ था। 3 दिन पहले यानी रविवार को PMCH में भर्ती कराया था। आज उनकी कंडीशन पहले से खराब हो गई। उनकी ईसीजी हुई, तब मेरी बहन साथ थी। आज सुबह उनकी डेथ हो गई।’ अमन सिंह ने बताया कि, ‘मेरी बहन आई तो पिता जी की बॉडी उसे गरम लगी तो उसने डॉक्टर से रिक्वेस्ट किया। सर, एक बार और देख लीजिए ना, बॉडी गरम लग रही है अभी। इसी बात पर डॉक्टर भड़क गया और कहने लगा कि डॉक्टर हम हैं कि तुम लोग हो। तुम पागल है क्या। मेरी बहन बोली कि आप लोग ऐसे कैसे बोल सकते हैं। इस पर डॉक्टर ने मेरी बहन के हाथ पर मारा, जो वीडियो मेरे मोबाइल में रिकॉर्ड है।’ डेढ़ लाख के फोन और 1 लाख रुपए छीन लिए अमन ने आगे बताया कि, ‘डॉक्टर ने बेवकूफ बोलकर धक्का दे दिया। मेरा आईफोन 16प्रो जिसकी कीमत 1.5 लाख रुपए है, उसे छीन लिया। फिर कहासुनी होने के बाद वे लोग मेरे साथ मारपीट करने लगे। दोनों पक्षों की ओर से थाने में की गई शिकायत घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित अमन को डॉक्टर के चंगुल से छुड़ाया। पीड़ित की ओर से पीरबहोर थाना के PMCH स्थित TOP में लिखित शिकायत की गई है। पीड़ितों का पटना के अरविंद हॉस्पिटल में मेडिकल कराया गया है। वहीं, पीरबहोर थाने में ही इस घटना को लेकर दूसरे पक्ष की ओर से भी लिखित शिकायत की गई है। जिसके आधार पर केस रजिस्टर्ड कर के पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थानेदार सज्जाद गद्दी ने बताया कि, PMCH के इमरजेंसी में लड़ाई-झगड़ा का मामला सामने आया है। शिकायत मिली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। PMCH में मारपीट की यह नई घटना नहीं PMCH में मारपीट की यह आदतन घटना है। इससे पहले भी गार्ड और मरीजों के बीच मारपीट हुई थी। उससे पहले जूनियर डॉक्टर्स ने एक मरीज को देखने आए जन सुराज नेता मनीष कश्यप को बंधक बनाकर पीटा था। फिर माफीनामा लिखवाकर छोड़ा था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *