गयाजी में मंगलवार देर शाम अखंड कीर्तन के दौरान 2 पक्षों के बीच विवाद में मारपीट हो गई। विवाद लाउडस्पीकर को लेकर शुरू हुआ था। जिसके बाद दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने 5 को हिरासत में लिया। गांव में 24 घंटे का अखंड कीर्तन चल रहा था। इसी दौरान लाउडस्पीकर की दिशा बदलने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में मामला बिगड़ गया। लोग जान बचाने के लिए अपने-अपने घर में छिप गए। घटना नक्सली प्रभावित बाराचट्टी थाना क्षेत्र के डोभी प्रखंड नीमा पंचायत की है। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमरेंद्र किशोर ने रात करीब 8 बजे बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। घटनास्थल से 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। गांव में फिलहाल पुलिस बल कैंप कर रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया घायल लोगों की पहचान सुमित कुमार (14), जीतन माझी (30), शिवनंदन यादव (65), मुनाजिर हुसैन (32), रीना देवी (35), मिनहाज अंसारी (24) और अरविंद चौधरी (30) के रूप में हुई है। सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराचट्टी में कराया गया।
घटना में अरविंद चौधरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया है। वरीय पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है। गयाजी में मंगलवार देर शाम अखंड कीर्तन के दौरान 2 पक्षों के बीच विवाद में मारपीट हो गई। विवाद लाउडस्पीकर को लेकर शुरू हुआ था। जिसके बाद दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने 5 को हिरासत में लिया। गांव में 24 घंटे का अखंड कीर्तन चल रहा था। इसी दौरान लाउडस्पीकर की दिशा बदलने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में मामला बिगड़ गया। लोग जान बचाने के लिए अपने-अपने घर में छिप गए। घटना नक्सली प्रभावित बाराचट्टी थाना क्षेत्र के डोभी प्रखंड नीमा पंचायत की है। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमरेंद्र किशोर ने रात करीब 8 बजे बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। घटनास्थल से 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। गांव में फिलहाल पुलिस बल कैंप कर रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया घायल लोगों की पहचान सुमित कुमार (14), जीतन माझी (30), शिवनंदन यादव (65), मुनाजिर हुसैन (32), रीना देवी (35), मिनहाज अंसारी (24) और अरविंद चौधरी (30) के रूप में हुई है। सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराचट्टी में कराया गया।
घटना में अरविंद चौधरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया है। वरीय पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है।


