मोतिहारी में जमीन विवाद को लेकर मारपीट:लाठी-डंडे और फरसे से किया हमला, 3 लोग घायल; सदर अस्पताल में भर्ती

मोतिहारी में जमीन विवाद को लेकर मारपीट:लाठी-डंडे और फरसे से किया हमला, 3 लोग घायल; सदर अस्पताल में भर्ती

मोतिहारी के बंजरिया थाना क्षेत्र के फुलवार गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल जितेंद्र यादव ने बताया कि उनका पैक्स अध्यक्ष राजू यादव और चौकीदार ओम प्रकाश यादव के साथ पुश्तैनी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। जितेंद्र यादव के अनुसार, जब वह अपनी जमीन जोतने खेत पर गए, तो राजू यादव और ओम प्रकाश यादव अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे। लाठी-डंडे और फरसे से हमला आरोप है कि उन्होंने लाठी-डंडे और फरसे से हमला कर दिया। इस हमले में जितेंद्र यादव सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को परिजनों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायल पक्ष ने मामले को लेकर थाने में आवेदन देने की बात कही है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। मोतिहारी के बंजरिया थाना क्षेत्र के फुलवार गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल जितेंद्र यादव ने बताया कि उनका पैक्स अध्यक्ष राजू यादव और चौकीदार ओम प्रकाश यादव के साथ पुश्तैनी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। जितेंद्र यादव के अनुसार, जब वह अपनी जमीन जोतने खेत पर गए, तो राजू यादव और ओम प्रकाश यादव अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे। लाठी-डंडे और फरसे से हमला आरोप है कि उन्होंने लाठी-डंडे और फरसे से हमला कर दिया। इस हमले में जितेंद्र यादव सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को परिजनों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायल पक्ष ने मामले को लेकर थाने में आवेदन देने की बात कही है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *