खगड़िया में जमीन विवाद को लेकर मारपीट:पिता-बेटा गंभीर घायल, मायागंज अस्पताल रेफर; लोहे की खंती से हुआ हमला

खगड़िया में जमीन विवाद को लेकर मारपीट:पिता-बेटा गंभीर घायल, मायागंज अस्पताल रेफर; लोहे की खंती से हुआ हमला

खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र के कबेला गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में पिता-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों की पहचान कबेला गांव निवासी 51 साल का शैम्पू कुंवर और उनके 25 साल का बेटा छोटू कुमार के रूप में हुई है। CHC परबत्ता के चिकित्सक डॉ. विनय कुमार विमल के अनुसार, शैम्पू कुंवर का पैर टूट गया है, जबकि छोटू कुमार के सिर में गंभीर चोट आई है। छोटू कुमार की हालत नाजुक बताई जा रही है। लोहे की खंती से हमला कर दिया घायल शैम्पू कुंवर ने बताया कि वो अपने बेटा के साथ घर से गाय के बथान जा रहे थे। गोगरी-जमालपुर (GN) बांध पर गुलशन कुमार ने लोहे की खंती से उन पर हमला कर दिया। शैम्पू कुंवर ने आरोप लगाया कि हमले में उनका पैर टूट गया और पुत्र के सिर पर गंभीर चोट आई। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से जमीनी विवाद चल रहा है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेजा परबत्ता थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सुमंत कुमार चौधरी ने बताया कि घायलों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आवेदन प्राप्त होने पर मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र के कबेला गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में पिता-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों की पहचान कबेला गांव निवासी 51 साल का शैम्पू कुंवर और उनके 25 साल का बेटा छोटू कुमार के रूप में हुई है। CHC परबत्ता के चिकित्सक डॉ. विनय कुमार विमल के अनुसार, शैम्पू कुंवर का पैर टूट गया है, जबकि छोटू कुमार के सिर में गंभीर चोट आई है। छोटू कुमार की हालत नाजुक बताई जा रही है। लोहे की खंती से हमला कर दिया घायल शैम्पू कुंवर ने बताया कि वो अपने बेटा के साथ घर से गाय के बथान जा रहे थे। गोगरी-जमालपुर (GN) बांध पर गुलशन कुमार ने लोहे की खंती से उन पर हमला कर दिया। शैम्पू कुंवर ने आरोप लगाया कि हमले में उनका पैर टूट गया और पुत्र के सिर पर गंभीर चोट आई। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से जमीनी विवाद चल रहा है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेजा परबत्ता थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सुमंत कुमार चौधरी ने बताया कि घायलों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आवेदन प्राप्त होने पर मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *