अबोहर में नशे की मुखिबरी को लेकर मारपीट:दो गुटों में विवाद, घर में घुसकर की तोड़फोड, दो युवक अस्पताल में भर्ती

अबोहर में नशे की मुखिबरी को लेकर मारपीट:दो गुटों में विवाद, घर में घुसकर की तोड़फोड, दो युवक अस्पताल में भर्ती

अबोहर के अजीमगढ़ में नशे की मुखबिरी को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। इस दौरान एक गुट ने दो घरों में तेजधार हथियारों से हमला कर लाखों रुपये का सामान तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि दूसरे गुट के दो युवक घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। अजीमगढ़ की गली नंबर 13 निवासी सतीश कुमार ने थाना नंबर दो में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि परसों रात जब वह वेटर के काम पर जोरबा पैलेस गए हुए थे, तो उनकी पत्नी ने फोन कर बताया कि 20-25 युवक तेजधार हथियारों के साथ उनके घर में घुस आए। हमलावरों ने घर का सारा सामान तोड़ दिया, जिसमें एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कूलर, गैस चूल्हा, पंखे और दरवाजे शामिल हैं। सतीश कुमार के अनुसार, इस हमले में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि हमलावरों ने किस वजह से इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। नशा तस्करी की सूचना देने का संदेह अस्पताल में भर्ती दूसरे पक्ष के नई आबादी गली नंबर 10 के रहने वाले भारत पुत्र मदन लाल व प्रिंस पुत्र राम कुमार ने बताया कि वे दोनों मेहनत मजदूरी करते हैं और दाना मंडी से वापिस घर आ रहे थे कि जब वे ठाकर आबादी मेन रोड पर पहुचें तो पहले पक्ष के सतीश के बेटे गोलू व उसके साथीयों ने इस बात को लेकर उन पर हमला कर घायल कर दिया क्योंकि उन्हें सदेह था कि हम लोग उनके नशा तस्करी की सूचना पुलिस को देते हैं। पुलिस का बयान, नशे के आदी बेटों को लेकर हुआ झगड़ा इधर थाना प्रभारी दविन्द्र सिंह ने बताया कि आज उन्होंने घटनास्थल का दौरा कर मौका देखा तो पाया कि घर में तोडफोड जरुर हुई है और जांच में यह बात सामने आई है कि पीडित सतीश कुमार के दो बेटे साहिल व गौरव नशे के आदी हैं, जिनको लेकर इनका दोनों लड़कों भारत व प्रिंस से झगड़ा हुआ था। इससे तोड़फोड़ की यह स्थिति उत्पन्न हुई है। पुलिस दोनो पक्षों के बयानों पर बनती कार्रवाई कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *