गुरुग्राम में कुत्तों को पकड़ने को लेकर झगड़ा:महिलाएं आपस में भिड़ी, एक दूसरे के बाल नोचें, नगर निगम टीम का भी विरोध

गुरुग्राम में कुत्तों को पकड़ने को लेकर झगड़ा:महिलाएं आपस में भिड़ी, एक दूसरे के बाल नोचें, नगर निगम टीम का भी विरोध

गुरुग्राम में वार्ड 31 की मियां वाली कॉलोनी, लाजपत नगर और जवाहर नगर इलाकों में आवारा कुत्तों को पकड़ने गई नगर निगम की टीम का डॉग लवर्स ने विरोध कर दिया। इतना ही नहीं इन कुत्तों को पकड़वाने और छुड़वाने को लेकर दो परिवार की महिला भी आपस में उलझ गई। झगड़े में महिलाओं के बीच खूब हाथ पैर चले तो एक दूसरे के बाल खींचे। कार्रवाई के दौरान डॉग लवर्स ने टीम के साथ बदसलूकी की। आरोप है कि उन्होंने नगर निगम की गाड़ी की चाबी छीनने की कोशिश की और टीम के फोन छीनकर घर के अंदर घुस गए। कुछ लोगों ने कुत्तों के हमलों और डर के माहौल की शिकायत की थी, जिस पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। दो परिवार की महिलाएं उलझी मियां वाली कॉलोनी में तो स्थिति और बिगड़ गई, जहां कुत्तों को लेकर दो परिवारों के बीच तीखा विवाद हो गया। सड़क पर महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल नोचे, मारपीट की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। मौके पर मौजूद भाजपा नेता अनु यादव और कई समाजसेविका सहित स्थानीय निवासियों ने बार-बार समझाने और हाथ जोड़कर शांति बनाए रखने की अपील की। कुत्तों के आतंक से लोग परेशान डॉग लवर्स ने नगर निगम की टीम को कोई सहयोग नहीं दिया। लोगों का कहना कुत्तों के हमलों से खासकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। कई बार कुत्ते सड़कों पर घूमकर लोगों को डराते हैं, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। डॉग लवर्स ने किया विरोध वहीं डॉग लवर्स ने कुत्तों की नसबंदी और पकड़ने का विरोध किया और इनकी सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित करने की मांग की। उनका कहना है कि जानवरों पर अत्याचार करना गलत है। इस बारे में नगर निगम प्रवक्ता सत्यवीर रोहिल्ला ने बताया कि आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों के अनुसार नसबंदी और नियंत्रण के प्रयास किए जा रहे है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। नगर निगम टीमें अपना काम सही से कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *