मधेपुरा में ट्रैक्टर विवाद पर दो पक्षों में मारपीट:बिहार पुलिस जवान और रिटायर होमगार्ड समेत 6 लोग घायल, वीडियो वायरल

मधेपुरा में ट्रैक्टर विवाद पर दो पक्षों में मारपीट:बिहार पुलिस जवान और रिटायर होमगार्ड समेत 6 लोग घायल, वीडियो वायरल

मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटोरी रामपुर में एक मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना में बिहार पुलिस का एक जवान और एक सेवानिवृत्त होमगार्ड सहित लगभग छह लोग घायल हो गए। रामपुर वार्ड 11 निवासी बिहार पुलिस के जवान सर्वोत्तम कुमार ने बताया कि उनके भाई विजय राजभर सड़क पर खड़े थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष का राहुल कुमार ट्रैक्टर लेकर आया और उनके दरवाजे पर लगी बांस की बाउंड्री को तोड़ने लगा। सर्वोत्तम कुमार के अनुसार जब उनके भाई ने इसका विरोध किया, तो राहुल कुमार और उसके साथ आए लोग मारपीट पर उतारू हो गए। घर में पहले से मौजूद लोगों ने भी मारपीट शुरू कर दी। जब सर्वोत्तम अपने भाई को बचाने गए, तो उन्हें पकड़कर घर के अंदर खींच लिया गया और उनके साथ भी मारपीट की गई, जिससे उनका सिर फूट गया। लड़ाई की आवाज सुनकर सर्वोत्तम के पिता सेवानिवृत्त होमगार्ड नारायण मंडल मौके पर पहुंचे तो उनका भी सिर फोड़ दिया गया। इस घटना में बिहार पुलिस जवान सर्वोत्तम कुमार भी घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष का आरोप,15-16 लोगों ने शुरू की मारपीट वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों ने बताया कि राहुल अपने ट्रैक्टर से रास्ते पर जा रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर का पिछला हिस्सा विजय राजभर के दरवाजे के आगे लगी बांस की बाउंड्री से छू गया। इसी बात पर विजय राजभर और उनके साथ 15-16 लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। दूसरे पक्ष का आरोप है कि पहले से बुलाए गए कुछ बदमाशों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की। इस घटना में नारद मंडल, सुजाता देवी, सरिता देवी और नागेंद्र मंडल सहित दो महिलाएं और चार व्यक्ति घायल हुए हैं। दोनों पक्षों की ओर से सिंहेश्वर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। सिंहेश्वर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटोरी रामपुर में एक मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना में बिहार पुलिस का एक जवान और एक सेवानिवृत्त होमगार्ड सहित लगभग छह लोग घायल हो गए। रामपुर वार्ड 11 निवासी बिहार पुलिस के जवान सर्वोत्तम कुमार ने बताया कि उनके भाई विजय राजभर सड़क पर खड़े थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष का राहुल कुमार ट्रैक्टर लेकर आया और उनके दरवाजे पर लगी बांस की बाउंड्री को तोड़ने लगा। सर्वोत्तम कुमार के अनुसार जब उनके भाई ने इसका विरोध किया, तो राहुल कुमार और उसके साथ आए लोग मारपीट पर उतारू हो गए। घर में पहले से मौजूद लोगों ने भी मारपीट शुरू कर दी। जब सर्वोत्तम अपने भाई को बचाने गए, तो उन्हें पकड़कर घर के अंदर खींच लिया गया और उनके साथ भी मारपीट की गई, जिससे उनका सिर फूट गया। लड़ाई की आवाज सुनकर सर्वोत्तम के पिता सेवानिवृत्त होमगार्ड नारायण मंडल मौके पर पहुंचे तो उनका भी सिर फोड़ दिया गया। इस घटना में बिहार पुलिस जवान सर्वोत्तम कुमार भी घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष का आरोप,15-16 लोगों ने शुरू की मारपीट वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों ने बताया कि राहुल अपने ट्रैक्टर से रास्ते पर जा रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर का पिछला हिस्सा विजय राजभर के दरवाजे के आगे लगी बांस की बाउंड्री से छू गया। इसी बात पर विजय राजभर और उनके साथ 15-16 लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। दूसरे पक्ष का आरोप है कि पहले से बुलाए गए कुछ बदमाशों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की। इस घटना में नारद मंडल, सुजाता देवी, सरिता देवी और नागेंद्र मंडल सहित दो महिलाएं और चार व्यक्ति घायल हुए हैं। दोनों पक्षों की ओर से सिंहेश्वर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। सिंहेश्वर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *