शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के सादिकपुर गांव में बकाया पैसों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के छह लोग घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी के चिकित्सकों ने हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया है।
घटना के संबंध में पीड़ित गिरीश पासवान ने बताया कि गांव के आकाश पासवान पर उनके कुछ पैसे बकाया थे। इसी बात को लेकर शुक्रवार को आकाश पासवान ने विक्की पासवान का मोबाइल छीन लिया। जब मोबाइल वापस मांगने की बात हुई, तो आकाश पासवान दर्जनों लोगों के साथ गिरीश पासवान के घर पहुंच गया और हमला कर दिया। लोहे के रॉड से जमकर मारपीट
इस दौरान लाठी-डंडों और लोहे के रॉड से जमकर मारपीट की गई। घटना में जितेंद्र पासवान, गिरीश पासवान, नीलम देवी, गीता देवी और आकाश कुमार घायल हुए हैं। वहीं, जानकी पासवान की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया, जहां से जानकी पासवान को पावापुरी रेफर किया गया।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, हमलावरों में चूहा पासवान, आकाश पासवान, कारू पासवान, सोनू पासवान, तुलसी पासवान, पंकज पासवान, रोहित पासवान और राधिका पासवान शामिल हैं। पुलिस को देखकर हमलावर फरार
शेखोपुरसराय थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही 112 की टीम और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही हमलावर फरार हो गए। पीड़ित पक्ष द्वारा थाने में लिखित आवेदन दिया गया है, जिसके आधार पर आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के सादिकपुर गांव में बकाया पैसों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के छह लोग घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी के चिकित्सकों ने हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया है।
घटना के संबंध में पीड़ित गिरीश पासवान ने बताया कि गांव के आकाश पासवान पर उनके कुछ पैसे बकाया थे। इसी बात को लेकर शुक्रवार को आकाश पासवान ने विक्की पासवान का मोबाइल छीन लिया। जब मोबाइल वापस मांगने की बात हुई, तो आकाश पासवान दर्जनों लोगों के साथ गिरीश पासवान के घर पहुंच गया और हमला कर दिया। लोहे के रॉड से जमकर मारपीट
इस दौरान लाठी-डंडों और लोहे के रॉड से जमकर मारपीट की गई। घटना में जितेंद्र पासवान, गिरीश पासवान, नीलम देवी, गीता देवी और आकाश कुमार घायल हुए हैं। वहीं, जानकी पासवान की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया, जहां से जानकी पासवान को पावापुरी रेफर किया गया।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, हमलावरों में चूहा पासवान, आकाश पासवान, कारू पासवान, सोनू पासवान, तुलसी पासवान, पंकज पासवान, रोहित पासवान और राधिका पासवान शामिल हैं। पुलिस को देखकर हमलावर फरार
शेखोपुरसराय थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही 112 की टीम और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही हमलावर फरार हो गए। पीड़ित पक्ष द्वारा थाने में लिखित आवेदन दिया गया है, जिसके आधार पर आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।


