गोपालगंज में 2 पक्षों के बीच मारपीट:मां-बेटा घायल, मॉडल अस्पताल में भर्ती, दीवार तोड़ने का विरोध करने पर विवाद

गोपालगंज में 2 पक्षों के बीच मारपीट:मां-बेटा घायल, मॉडल अस्पताल में भर्ती, दीवार तोड़ने का विरोध करने पर विवाद

गोपालगंज जिले के वैकुंठपुर थाना क्षेत्र के राजपट्टी कोठी गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस घटना में एक मां और बेटा घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान राजपट्टी गांव निवासी हीरालाल रावत के बेटे चंदन कुमार और उनकी पत्नी सोहिला देवी के रूप में हुई है। दोनों का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है। दीवार तोड़ रहे थे पाटीदार घायल चंदन रावत और उनके पाटीदारों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। आरोप है कि पाटीदार अपना एक दीवार तोड़ रहे थे, जिस पर चंदन और सोहिला देवी ने आपत्ति जताई। घायलों का कहना था कि दीवार तोड़ने से उन्हें नुकसान होगा, इसलिए इसे कुछ समय बाद तोड़ा जाए। हालांकि, आरोपियों ने उनकी बात नहीं मानी और दीवार तोड़ने पर अड़े रहे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। चंदन ने बताया कि आरोपियों ने पहले उनकी मां सोहिला देवी की पिटाई की। जब वह बीच-बचाव करने पहुंचे, तो उनके साथ भी मारपीट की गई, जिससे दोनों मां-बेटा जख्मी हो गए। गोपालगंज जिले के वैकुंठपुर थाना क्षेत्र के राजपट्टी कोठी गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस घटना में एक मां और बेटा घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान राजपट्टी गांव निवासी हीरालाल रावत के बेटे चंदन कुमार और उनकी पत्नी सोहिला देवी के रूप में हुई है। दोनों का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है। दीवार तोड़ रहे थे पाटीदार घायल चंदन रावत और उनके पाटीदारों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। आरोप है कि पाटीदार अपना एक दीवार तोड़ रहे थे, जिस पर चंदन और सोहिला देवी ने आपत्ति जताई। घायलों का कहना था कि दीवार तोड़ने से उन्हें नुकसान होगा, इसलिए इसे कुछ समय बाद तोड़ा जाए। हालांकि, आरोपियों ने उनकी बात नहीं मानी और दीवार तोड़ने पर अड़े रहे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। चंदन ने बताया कि आरोपियों ने पहले उनकी मां सोहिला देवी की पिटाई की। जब वह बीच-बचाव करने पहुंचे, तो उनके साथ भी मारपीट की गई, जिससे दोनों मां-बेटा जख्मी हो गए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *