औरंगाबाद में दो पक्षों में मारपीट, दंपती-बच्चे समेत छह घायल:जमीन पर मकान बनाने को लेकर झगड़ा, रिश्तेदारों ने किया अटैक

औरंगाबाद में दो पक्षों में मारपीट, दंपती-बच्चे समेत छह घायल:जमीन पर मकान बनाने को लेकर झगड़ा, रिश्तेदारों ने किया अटैक

औरंगाबाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इसमें दंपति और बच्चों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना देव थाना क्षेत्र के बेढ़नी गांव की है। सभी घायलों को आनन-फानन में औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान गांव निवासी राजनाथ भगत, उनकी पत्नी कुसुम देवी, बेटियां अंकु कुमारी, वर्षा कुमारी, निक्कू कुमारी और सुहाना कुमारी के रूप में की गई है। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आई हैं, जिनका इलाज निजी क्लीनिक में कराया गया है। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायल राजनाथ भगत ने बताया कि उसका भाई बैजनाथ शिक्षक है, जो देव में रहता है। गांव स्थित पैतृक जमीन पर नया मकान बनाया जा रहा था। इसी जमीन पर गांव के ही गोतिया अशोक भगत और गोपाल भगत भी अपना दावा कर रहे थे, जिसे लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। कई बार आपसी समझौते की कोशिश की गई, लेकिन मामला सुलझ नहीं सका। अमीन को बुलाकर जमीन की मापी कराई विवाद को सुलझाने के लिए कई बार अमीन को बुलाकर जमीन की मापी कराई गई। एक दिन पहले भी अमीन की ओर से जमीन की मापी कर सीमांकन कर दिया गया था। अमीन के निर्देश के अनुसार वे अपने हिस्से की जमीन पर मकान निर्माण का काम करा रहे थे। इसी दौरान अशोक भगत और गोपाल भगत मौके पर पहुंचे और काम को रुकवा दिया। जब उन्हें मापी के आधार पर काम किए जाने की बात बताई गई, तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। हालांकि उस समय आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। घायलों ने बताया कि कुछ देर बाद आरोपी पक्ष के लोग दोबारा लाठी-डंडा और धारदार हथियार लेकर पहुंचे और हमला बोल दिया। हमले में राजनाथ भगत समेत उनके परिवार के छह सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को देव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों का कहना है कि पूर्व में भी इसी जमीन को लेकर विवाद हुआ था और मामला पुलिस तक पहुंचा था। उस समय देव थाना की पुलिस ने दोनों पक्षों को फटकार लगाई थी, लेकिन आरोप है कि विरोधी पक्ष बदला लेने की फिराक में था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।इस संबंध में देव थाना अध्यक्ष ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है और पीड़ित पक्ष से आवेदन मिला हुआ है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी तरह की फिर हिंसक घटना को रोका जा सके। औरंगाबाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इसमें दंपति और बच्चों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना देव थाना क्षेत्र के बेढ़नी गांव की है। सभी घायलों को आनन-फानन में औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान गांव निवासी राजनाथ भगत, उनकी पत्नी कुसुम देवी, बेटियां अंकु कुमारी, वर्षा कुमारी, निक्कू कुमारी और सुहाना कुमारी के रूप में की गई है। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आई हैं, जिनका इलाज निजी क्लीनिक में कराया गया है। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायल राजनाथ भगत ने बताया कि उसका भाई बैजनाथ शिक्षक है, जो देव में रहता है। गांव स्थित पैतृक जमीन पर नया मकान बनाया जा रहा था। इसी जमीन पर गांव के ही गोतिया अशोक भगत और गोपाल भगत भी अपना दावा कर रहे थे, जिसे लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। कई बार आपसी समझौते की कोशिश की गई, लेकिन मामला सुलझ नहीं सका। अमीन को बुलाकर जमीन की मापी कराई विवाद को सुलझाने के लिए कई बार अमीन को बुलाकर जमीन की मापी कराई गई। एक दिन पहले भी अमीन की ओर से जमीन की मापी कर सीमांकन कर दिया गया था। अमीन के निर्देश के अनुसार वे अपने हिस्से की जमीन पर मकान निर्माण का काम करा रहे थे। इसी दौरान अशोक भगत और गोपाल भगत मौके पर पहुंचे और काम को रुकवा दिया। जब उन्हें मापी के आधार पर काम किए जाने की बात बताई गई, तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। हालांकि उस समय आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। घायलों ने बताया कि कुछ देर बाद आरोपी पक्ष के लोग दोबारा लाठी-डंडा और धारदार हथियार लेकर पहुंचे और हमला बोल दिया। हमले में राजनाथ भगत समेत उनके परिवार के छह सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को देव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों का कहना है कि पूर्व में भी इसी जमीन को लेकर विवाद हुआ था और मामला पुलिस तक पहुंचा था। उस समय देव थाना की पुलिस ने दोनों पक्षों को फटकार लगाई थी, लेकिन आरोप है कि विरोधी पक्ष बदला लेने की फिराक में था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।इस संबंध में देव थाना अध्यक्ष ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है और पीड़ित पक्ष से आवेदन मिला हुआ है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी तरह की फिर हिंसक घटना को रोका जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *