ससुराल में पति-पत्नी का झगड़ा, पत्नी ने जहर खाया:2 साल से पीहर में रह रही पत्नी को लेने आया था पति, मारपीट करने का आरोप

ससुराल में पति-पत्नी का झगड़ा, पत्नी ने जहर खाया:2 साल से पीहर में रह रही पत्नी को लेने आया था पति, मारपीट करने का आरोप

खैरथल जिले के गांव अगवानी में पति-पत्नी का झगड़ा हो गया। पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पत्नी दो साल से पीहर में रह रही थी। जिसके कारण पति लेने आया तो ससुराल में भी झगड़ा कर लिया। इसके बाद पत्नी ने तनाव में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। अब जिला अस्पताल में भर्ती है। पीड़ित महिला की भाभी कंचन ने बताया कि उसकी ननद रेखा की शादी करीब 9 वर्ष पहले कुम्हेर निवासी अजीत के साथ हुई थी। शादी के शुरुआती समय से ही वह शराब पीता था और रेखा से मारपीट करता था। मानसिक प्रताड़ना और मारपीट से परेशान होकर वह बच्चों को लेकर पीहर आकर रहने लग गई। दो साल से पीहर में रह रही थी। यहां स्कूल में सफाई कर अपने दो बच्चों का लालन-पालन कर रही थी। बुधवार को उसका पति अजीत अचानक महिला रेखा को लेने के लिए ससुराल पहुंचा। रेखा पर अपने साथ चलने का दबाव बनाने लगा। जब रेखा ने मना किया तो दोनों के बीच तीखा विवाद हो गया। इस झगड़े से आहत होकर रेखा ने घर के अंदर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। अचेत अवस्था में खैरथल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अलवर में इलाज जारी है। परिजनों ने आरोपी पति के खिलाफ सख्त कारवाही की मांग की है। पुलिस को भी रिपोर्ट दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *