राजधानी के इंदिरा नगर में साईं बाबा आश्रय ट्रस्ट मंदिर की ओर से पांचवीं साईं बाबा पालकी शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। यात्रा की शुरुआत बी-ब्लॉक चौराहे से हुई। यह भूतनाथ, नीलगिरी चौराहे और आम्रपाली चौराहे सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। पूरे रास्ते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और जगह-जगह पालकी का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। साईं बाबा की पालकी विशेष आकर्षण केंद्र रही इस पालकी यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। साईं बाबा की सजी-धजी पालकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए थे। मंदिर के संस्थापक अनिल सोनकर की ओर से एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को भजन संध्या भी हुई, जिसमें श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे।इस अवसर पर संजय सोनकर, नीलेश सोनकर, रंजीत सोनकर, संजय गुप्ता, संजय शर्मा, धीरज गिहार, अश्विन वर्मा, नितिन चौधरी, अजय श्रीवास्तव, विनय सोनकर और राजीव अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए ।


