Fiber for Heart : प्रोटीन ही नहीं, दिल के डॉक्टर हेल्दी हार्ट के लिए खाते हैं ये 1 चीज, न्यूट्रीशिनिस्ट ने बताया

Fiber for Heart : प्रोटीन ही नहीं, दिल के डॉक्टर हेल्दी हार्ट के लिए खाते हैं ये 1 चीज, न्यूट्रीशिनिस्ट ने बताया

Fiber for Heart Nutritionist Suggest : आजकल हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट के मामले जिस तरह से बढ़ रहे हैं। महज 40 की उम्र में ही युवा हार्ट अटैक जैसी घातक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इसलिए, कहीं ना कहीं दिल को हेल्दी व मजबूज बनाना जरूरी है। दिल के डॉक्टर (कार्डियोलॉजिस्ट) अपनी डाइट में एक चीज को शामिल करना नहीं भूलते हैं। क्या वो चीज आपके खाने में है? डॉ. पुलकित कुमार, न्यूट्रीशिनिस्ट ने बताया कि फाइबर को अपनी डाइट में शामिल करना क्यों जरूरी है।

“हार्ट का सबसे अच्छा दोस्त फाइबर”

हृदय रोग विशेषज्ञ (Cardiologists) न केवल फाइबर खाने की सलाह देते हैं, बल्कि वे खुद भी अपनी डाइट में इसे प्रमुखता से शामिल करते हैं। फाइबर को “हार्ट का सबसे अच्छा दोस्त” माना जाता है। Journal of the American College of Cardiology (JACC) में बताया गया है कि फाइबर का सेवन हृदय रोगों से होने वाली मृत्यु दर को काफी हद तक कम करता है।

List of High fiber foods Chart | फाइबर वाले फूड्स

List of high fiber foods chart, Top 10 fiber foods,

फाइबर हार्ट को हेल्दी कैसे रखता है?

फाइबर, विशेष रूप से घुलनशील फाइबर (Soluble Fiber), हार्ट हेल्थ के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। इसके सेवन से आपका दिल स्वस्थ रहता है। चलिए, जानते हैं कि फाइबर कैसे दिल के लिए अच्छा है-

कोलेस्ट्रॉल को कम करता है फाइबर

घुलनशील फाइबर आपके पाचन तंत्र में एक ‘जेल’ जैसा पदार्थ बनाता है। यह जेल शरीर में मौजूद “खराब” कोलेस्ट्रॉल (LDL) को बांध लेता है और इसे रक्तप्रवाह में अवशोषित होने के बजाय शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है।

फाइबर करता है ब्लड प्रेशर नियंत्रण

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन का शोध बताता है कि उच्च फाइबर वाली डाइट सिस्टोलिक और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करती है, जिससे धमनियों पर दबाव कम होता है।

ब्लड शुगर मैनेजमेंट करता है फाइबर

फाइबर कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को धीमा कर देता है, जिससे शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता। स्थिर ब्लड शुगर धमनियों को होने वाले नुकसान को रोकता है। क्योंकि, डायबिटीज का असर दिल पर पड़ता है।

वेट लॉस में फाइबर कारगर

फाइबर युक्त भोजन खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। इससे आप अतिरिक्त कैलोरी लेने से बचते हैं, जिससे मोटापा कम होता है, जो हृदय रोग का एक बड़ा कारक है।

फाइबर सूजन (Inflammation) को कम करता है

फाइबर शरीर में C-reactive protein (CRP) के स्तर को कम करने में मदद करता है, जो हृदय संबंधी सूजन का एक संकेतक है। सूजन के कारण भी दिल की बीमारी होती है।

फाइबर के साथ पानी भी जरूरी

अगर आप अपनी डाइट में फाइबर बढ़ा रहे हैं, तो इसे धीरे-धीरे बढ़ाएं। एक साथ फाइबर को बढ़ाना फायदेमंद नहीं होता है। साथ में फाइबर के सेवन के साथ पानी भरपूर मात्रा में पिएं, ताकि पाचन में कोई समस्या न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *