पटना के दीघा घाट पर डूबे दो शख्स:बचाने के लिए कूदीं महिला ट्रैफिक पुलिस, गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे दोनों

पटना के दीघा घाट पर डूबे दो शख्स:बचाने के लिए कूदीं महिला ट्रैफिक पुलिस, गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे दोनों

पटना के दीघा घाट पर 2 शख्स डूब गए। खबर मिलते ही आस पास भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी ने बचाने की हिम्मत नहीं जुटाई। जैसे इस बात की जानकारी वहां ड्यूटी में तैनात महिला यातयात सिपाही तारा कुमारी को मिली, जान की परवाह किए बगैर नदी में घाट से छलांग लगा दी। दोनों युवकों को ढूंढने लगी। काफी प्रयास के बाद भी दोनों नहीं मिले। वर्दी में पानी के अंदर खोजने का किसी ने वीडियो बना लिया। जो सामने आया है।
दो तस्वीरें, एक में लोग देखते रहे तमाशा, दूसरे में महिला सिपाही ने जान दांव पर लगाई… गंगा स्नान करने आए थे दोनों शख्स

दीघा थानेदार संजीव कुमार ने बताया कि माघ पूर्णिमा में गंगा स्नान करने के लिए दोनों आए थे। डूबने वालों की पहचान गार्ड बाबू (50) और धनंजय कुमार (30) के तौर पर हुई है। दोनों गयाजी के चाकन थाना के रहने वाले हैं।

जो सुबह के वक्त दोनों दीघा घाट के पास स्नान करने पहुंचे थे। इनके साथ और भी जानने वाले थे। इसी बीच दोनों गंगा नदी में स्नान करने के लिए उतरे, लेकिन गहराई के बारे में पता नहीं चला। दोनों अंदर चले गए और डूब गए। घाट पर मौजूद लोगों ने डूबता देख शोर करना शुरू किया। तब तक दोनों डूब गए। स्थानीय थाने की पुलिस, गोताखोर और SDRF की टीम सर्च में लगी है। पटना के दीघा घाट पर 2 शख्स डूब गए। खबर मिलते ही आस पास भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी ने बचाने की हिम्मत नहीं जुटाई। जैसे इस बात की जानकारी वहां ड्यूटी में तैनात महिला यातयात सिपाही तारा कुमारी को मिली, जान की परवाह किए बगैर नदी में घाट से छलांग लगा दी। दोनों युवकों को ढूंढने लगी। काफी प्रयास के बाद भी दोनों नहीं मिले। वर्दी में पानी के अंदर खोजने का किसी ने वीडियो बना लिया। जो सामने आया है।
दो तस्वीरें, एक में लोग देखते रहे तमाशा, दूसरे में महिला सिपाही ने जान दांव पर लगाई… गंगा स्नान करने आए थे दोनों शख्स

दीघा थानेदार संजीव कुमार ने बताया कि माघ पूर्णिमा में गंगा स्नान करने के लिए दोनों आए थे। डूबने वालों की पहचान गार्ड बाबू (50) और धनंजय कुमार (30) के तौर पर हुई है। दोनों गयाजी के चाकन थाना के रहने वाले हैं।

जो सुबह के वक्त दोनों दीघा घाट के पास स्नान करने पहुंचे थे। इनके साथ और भी जानने वाले थे। इसी बीच दोनों गंगा नदी में स्नान करने के लिए उतरे, लेकिन गहराई के बारे में पता नहीं चला। दोनों अंदर चले गए और डूब गए। घाट पर मौजूद लोगों ने डूबता देख शोर करना शुरू किया। तब तक दोनों डूब गए। स्थानीय थाने की पुलिस, गोताखोर और SDRF की टीम सर्च में लगी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *