पूर्णिया के बनमनखी में बीते 20 फरवरी की रात घर में सो रही 5 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। अब पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज जारी किया है। जिसमें एक महिला चोर बच्ची चुराकर भागती दिख रही है। बच्ची के पिता सुनील शर्मा ने बताया कि रात में बेटी लूसी कुमारी समेत चार बच्चे घर में सोए हुए थे। उनकी पत्नी पड़ोस में आयोजित भोज कार्यक्रम में गई हुई थी। जब वो देर रात घर लौटी तो लूसी बिस्तर पर नहीं थी। पहले आसपास के घरों और मोहल्लों में खोजबीन की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मेरा किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। जो भी हमारी बच्ची को ले गया है, उसे जल्द से जल्द पुलिस पकड़े। हम प्रशासन से बेटी को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में एक संदिग्ध महिला बच्ची को ले जाते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो में दिख रही महिला बच्ची को अगवा कर ले जाती दिख रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज की जांच कराई जा रही है ताकि महिला की स्पष्ट पहचान हो सके। इस संबंध में बनमनखी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला गंभीर है। हर एंगल से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक महिला संदिग्ध के रूप में सामने आई है। तीन वीडियो जारी कर आम लोगों से पहचान में सहयोग की अपील की गई है। तकनीकी टीम भी जांच में जुटी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। आम जनता से सहयोग की अपील पुलिस ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि वीडियो में दिख रही महिला के बारे में किसी को कोई जानकारी हो तो तुरंत बनमनखी या जानकीनगर थाना को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। परिजन अब भी बच्ची की सकुशल बरामदगी का इंतजार कर रहे हैं। पूर्णिया के बनमनखी में बीते 20 फरवरी की रात घर में सो रही 5 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। अब पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज जारी किया है। जिसमें एक महिला चोर बच्ची चुराकर भागती दिख रही है। बच्ची के पिता सुनील शर्मा ने बताया कि रात में बेटी लूसी कुमारी समेत चार बच्चे घर में सोए हुए थे। उनकी पत्नी पड़ोस में आयोजित भोज कार्यक्रम में गई हुई थी। जब वो देर रात घर लौटी तो लूसी बिस्तर पर नहीं थी। पहले आसपास के घरों और मोहल्लों में खोजबीन की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मेरा किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। जो भी हमारी बच्ची को ले गया है, उसे जल्द से जल्द पुलिस पकड़े। हम प्रशासन से बेटी को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में एक संदिग्ध महिला बच्ची को ले जाते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो में दिख रही महिला बच्ची को अगवा कर ले जाती दिख रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज की जांच कराई जा रही है ताकि महिला की स्पष्ट पहचान हो सके। इस संबंध में बनमनखी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला गंभीर है। हर एंगल से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक महिला संदिग्ध के रूप में सामने आई है। तीन वीडियो जारी कर आम लोगों से पहचान में सहयोग की अपील की गई है। तकनीकी टीम भी जांच में जुटी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। आम जनता से सहयोग की अपील पुलिस ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि वीडियो में दिख रही महिला के बारे में किसी को कोई जानकारी हो तो तुरंत बनमनखी या जानकीनगर थाना को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। परिजन अब भी बच्ची की सकुशल बरामदगी का इंतजार कर रहे हैं।


