महिला चोर ने दांतों से काटी 4.5 लाख की चेन…VIDEO:झांसी में भागवत कथा में हुई घटना, भाजपा विधायक भी मौजूद थे

महिला चोर ने दांतों से काटी 4.5 लाख की चेन…VIDEO:झांसी में भागवत कथा में हुई घटना, भाजपा विधायक भी मौजूद थे

झांसी में महिला चोर ने एक महिला की सोने की चेन चोरी कर ली। वो भागवत कथा सुनने गई थी। कृष्ण जन्म पर मंच से फल-फूल और खिलौने लुटाए जा रहे थे। इससे धक्का-मुक्की हुई और महिला चोर ने अपने दांतों से चेन काे काट लिया। चेन की कीमत लगभग साढ़े 4 लाख रुपए है। कथा भाजपा विधायक रवि शर्मा के पुराने घर के बगल में हो रही थी। इसलिए वह भी कथा में मौजूद थे। घटना 14 जनवरी की है। अब इसका वीडियो सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है। घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी कॉलोनी की है। रोजाना कथा सुनने जाती थी महिला अयोध्यापुरी कॉलोनी निवासी दयाशंकर व्यास ने बताया- मैं पुलिस पेंशनर हूं। मेरी पत्नी ज्ञानदेवी सत्संग सुंदरकांड समिति की सदस्य है। कॉलोनी में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा सुनने के लिए पत्नी रोजाना जाती थी। 14 जनवरी को भाजपा विधायक रवि शर्मा और उनकी पत्नी द्वारा मेरी पत्नी का सम्मान किया जाना था। पत्नी, बहू और बच्चों के साथ कथा में आई थी। यहां कृष्ण जन्म के समय मंच से फल-फूल और खिलौना लुटाए जा रहे थे। इसे पाने के लिए काफी महिलाएं मंच तक पहुंच गई। इससे धक्का मुक्की होने लगी। तभी दो महिला चाेरों ने मेरी पत्नी को घेर लिया और चेन तोड़ ली। एक ने कंधे पर हाथ रखा, दूसरे ने चोरी की दयाशंकर ने आगे बताया- मंच के बाद धक्का मुक्की हो रही थी। तभी एक महिला चोर ने पत्नी के कंधे पर हाथ रखा और दूसरे महिला ने अपने दांतों से सोने की चेन काटकर चोरी कर ली। इसके बाद दोनों चेन लेकर गायब हो गई। बाद में बहू और बेटे ने देखा तो पता चला। चेन 35 ग्राम की थी और उसकी कीमत लगभग 4.5 लाख रुपए है। उस दिन 4 महिलाओं की जंजीर चोरी हुई है। घटना के समय विधायक भी मौजूद थे। उन्होंने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। घटना के दिन पुलिस व्यवस्था नहीं थी, जब विधायक ने हड़काया तो पुलिस लगने लगी। हमने थाने में एप्लीकेशन दे दी है। वीडियो में दोनों महिला चोर नजर आ रही हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *