किशनगंज जिले के गलगलिया में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दरभंगिया टोला में छापेमारी कर एक महिला तस्कर पूजा कामती को गिरफ्तार किया गया। उसके घर से 346 ग्राम ब्राउन शुगर और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर ठाकुरगंज इंस्पेक्टर पंकज पंथ की देखरेख में की गई। तलाशी के दौरान पूजा कामती के घर से बरामद ब्राउन शुगर की बाजार कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने मौके से ही पूजा कामती को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ के आधार पर आगे की जांच शुरू कर दी है। 2 बार ड्रग्स मामलों में जा चुकी जेल सूत्रों के अनुसार, पूजा कामती का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी दो बार ड्रग्स मामलों में जेल जा चुकी है। उसके भाई सोनू कामती भी नशा तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है। इसके अलावा, उसके पिता संतोष कामती शराब के मामले में और एक अन्य भाई संजय कामती तीन बार शराब तस्करी के मामलों में जेल जा चुके हैं। उसकी मां बुकनी देवी के भी नेपाल में जेल जाने की खबरें हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में कार्रवाई तेज इस पूरी कार्रवाई में एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट पीयूष कुमार की भी सक्रिय भूमिका रही। गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा और ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। इस कार्रवाई से सीमावर्ती इलाके के तस्करों में सख्ती का संदेश गया है। किशनगंज जिले के गलगलिया में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दरभंगिया टोला में छापेमारी कर एक महिला तस्कर पूजा कामती को गिरफ्तार किया गया। उसके घर से 346 ग्राम ब्राउन शुगर और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर ठाकुरगंज इंस्पेक्टर पंकज पंथ की देखरेख में की गई। तलाशी के दौरान पूजा कामती के घर से बरामद ब्राउन शुगर की बाजार कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने मौके से ही पूजा कामती को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ के आधार पर आगे की जांच शुरू कर दी है। 2 बार ड्रग्स मामलों में जा चुकी जेल सूत्रों के अनुसार, पूजा कामती का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी दो बार ड्रग्स मामलों में जेल जा चुकी है। उसके भाई सोनू कामती भी नशा तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है। इसके अलावा, उसके पिता संतोष कामती शराब के मामले में और एक अन्य भाई संजय कामती तीन बार शराब तस्करी के मामलों में जेल जा चुके हैं। उसकी मां बुकनी देवी के भी नेपाल में जेल जाने की खबरें हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में कार्रवाई तेज इस पूरी कार्रवाई में एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट पीयूष कुमार की भी सक्रिय भूमिका रही। गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा और ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। इस कार्रवाई से सीमावर्ती इलाके के तस्करों में सख्ती का संदेश गया है।


