कटिहार में ड्यूटी के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी अचानक बेहोश हो गईं। उन्हें शहर के निजी क्लीनिक हर्ष नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह घटना सहायक थाना क्षेत्र के मिर्ची बारी हनुमान मंदिर चौक के पास हुई। महिला पुलिसकर्मी की पहचान सहरसा निवासी 23 वर्षीय रूपम कुमारी के रूप में हुई है। वह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ शुक्रवार सुबह 9:30 बजे से ड्यूटी पर तैनात थीं। डीजे संगठन द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के कारण कटिहार-भागलपुर और कटिहार-पूर्णिया मुख्य मार्ग पर हनुमान मंदिर चौक पर सैकड़ों साउंड और डीजे कारोबारी प्रशासन के कथित मनमाने रवैये के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। वाहनों की लंबी कतारें लगीं
इस प्रदर्शन के कारण सड़क पर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई थी, जिससे आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई थी। लगभग 5 किलोमीटर लंबे इस महाजाम को हटाने के लिए अंचलाधिकारी अंशु कुमार के नेतृत्व में सहायक थाना और नगर थाना का पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा था। अंशु कुमार प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर प्रदर्शन समाप्त करने और जाम हटाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात रूपम कुमारी बेहोश होकर गिर पड़ीं। उन्हें तत्काल नजदीक के निजी क्लीनिक हर्ष नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि रूपम कुमारी सुबह 4:00 बजे तक ड्यूटी पर थीं और फिर उन्हें सुबह 9:00 बजे दोबारा ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया था। अत्यधिक थकान और कमजोरी को उनकी बेहोशी का कारण बताया जा रहा है। कटिहार में ड्यूटी के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी अचानक बेहोश हो गईं। उन्हें शहर के निजी क्लीनिक हर्ष नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह घटना सहायक थाना क्षेत्र के मिर्ची बारी हनुमान मंदिर चौक के पास हुई। महिला पुलिसकर्मी की पहचान सहरसा निवासी 23 वर्षीय रूपम कुमारी के रूप में हुई है। वह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ शुक्रवार सुबह 9:30 बजे से ड्यूटी पर तैनात थीं। डीजे संगठन द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के कारण कटिहार-भागलपुर और कटिहार-पूर्णिया मुख्य मार्ग पर हनुमान मंदिर चौक पर सैकड़ों साउंड और डीजे कारोबारी प्रशासन के कथित मनमाने रवैये के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। वाहनों की लंबी कतारें लगीं
इस प्रदर्शन के कारण सड़क पर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई थी, जिससे आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई थी। लगभग 5 किलोमीटर लंबे इस महाजाम को हटाने के लिए अंचलाधिकारी अंशु कुमार के नेतृत्व में सहायक थाना और नगर थाना का पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा था। अंशु कुमार प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर प्रदर्शन समाप्त करने और जाम हटाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात रूपम कुमारी बेहोश होकर गिर पड़ीं। उन्हें तत्काल नजदीक के निजी क्लीनिक हर्ष नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि रूपम कुमारी सुबह 4:00 बजे तक ड्यूटी पर थीं और फिर उन्हें सुबह 9:00 बजे दोबारा ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया था। अत्यधिक थकान और कमजोरी को उनकी बेहोशी का कारण बताया जा रहा है।


