फीमेल इनफ्लुएंसर ने 90 की स्पीड में दौड़ाई ऑडी कार, हुआ भरकम चालान, डीएम एसपी के साथ फोटो वायरल

फीमेल इनफ्लुएंसर ने 90 की स्पीड में दौड़ाई ऑडी कार, हुआ भरकम चालान, डीएम एसपी के साथ फोटो वायरल

Female influencer drives Audi car at 90 km/h, heavy fine औरैया में फीमेल इनफ्लुएंसर ने 90 की स्पीड में ऑडी कार क्या दौड़ाई, सोशल मीडिया पर फेमस हो गई। जिसकी तस्वीर डीएम और एसपी के साथ भी वायरल हो रही है। फीमेल इनफ्लुएंसर ने यह कार ड्राइवर सीट पर बैठकर नहीं चलाई है। इस दौरान उसने अपना एक रील भी बनवाया है, जिसमें दाहिने हाथ से स्टीयरिंग के बाएं तरफ का हिस्सा पकड़ा है और हाईवे पर कार को चला रही है। रील को इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। जिस पर लाखों में फॉलोअर हैं। यातायात पुलिस ने भारी भरकम चालान भेजा है।

ड्राइविंग सीट पर बैठकर नहीं चला रही कार

उत्तर प्रदेश के औरैया में इंस्टाग्राम का एक वीडियो चर्चा में है। जिसमें यूट्यूबर और फीमेल इन्फ्लुएंसर खुशी सक्सेना ऑडी कार चला रही है। लेकिन वह कार ड्राइविंग सीट पर नहीं बल्कि उसके बगल वाली सीट पर बैठकर चला रही है। इसका रील बनाकर उसने इंस्टाग्राम पर डाल दिया, जिसमें उसके 8 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं।

डीएम और एसपी के साथ फोटो

इंस्टाग्राम पर रील वायरल होने के बाद चर्चा में आई खुशी सक्सेना की कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिसमें वह सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित एनसीसी कैडेट्स के पैदल मार्च में दिखाई पड़ रही है। पैदल मार्च को हरी झंडी दिखाने के लिए डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी और एसपी अभिषेक भारती कार्यक्रम में पहुंचे थे‌। जिसकी तस्वीर भी उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की थी।

ऑडी कार का किया गया भारी-भरकम चालान

इंस्टाग्राम पर रील आने के बाद यातायात विभाग सक्रिय हुआ और ऑडी कार का चालान कर दिया। एआरटीओ नानक चंद्र के साथ भी फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल है। इस संबंध में उन्होंने बताया कि वह इस लड़की को नहीं जानते हैं। वह यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह में आयोजित कार्यक्रम में सभासद की बेटी के नाते कार्यक्रम में आई होगी। बताया गया कि इसके इंस्टाग्राम पर लाखों में फॉलोवर हैं। वह कार्यक्रम को वायरल कर देगी। इसलिए उसे कार्यक्रम में शामिल किया गया था। खुशी सक्सेना निर्दलीय सभासद की बेटी है। फिलहाल खुशी सक्सेना की चर्चा प्रशासनिक स्तर पर भी हो रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *