मादा गौर ने बच्चे को जन्म दिया:बांधवगढ़ में गौरों की संख्या 27 से बढ़कर 29 हुई

मादा गौर ने बच्चे को जन्म दिया:बांधवगढ़ में गौरों की संख्या 27 से बढ़कर 29 हुई

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक मादा गौर ने मादा शावक को जन्म दिया है। खास बात यह है कि पिछले दो महीने में यह दूसरी बार है जब यहां गौरों की संख्या बढ़ी है। नए जन्म के बाद कुल संख्या 27 से बढ़कर 29 हो गई है। सतपुड़ा से लाए गए थे 27 गौर
वन विभाग के अनुसार, 23 से 26 जनवरी 2026 के बीच सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से 27 गौरों को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व लाया गया था। इन्हें कल्लावाह वन क्षेत्र में बने 20 हेक्टेयर के विशेष बाड़े में रखा गया था। डेढ़ महीने तक की गई निगरानी
भारतीय वन्यजीव संस्थान और बांधवगढ़ की संयुक्त टीम ने करीब सवा महीने तक सभी गौरों की लगातार निगरानी की। इसके बाद 8 मार्च 2026 को इन्हें सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ दिया गया। गर्भवती गौर को फिर लाया गया बाड़े में
निगरानी के दौरान एक मादा गौर के गर्भवती होने की जानकारी मिली। सुरक्षा के चलते उसे 17 मार्च को दोबारा विशेष बाड़े में लाया गया, जहां उस पर नजर रखी गई। 26 मार्च को हुआ स्वस्थ बच्चे का जन्म
लगातार देखरेख के बाद 26 मार्च को मादा गौर ने एक स्वस्थ मादा बच्चे को जन्म दिया। वन विभाग की टीम ने नवजात को पूरी तरह स्वस्थ बताया है। बच्चा अपनी मां के साथ सामान्य रूप से घूमता नजर आया।
क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने बताया कि टीम लगातार निगरानी कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, यह सफलता बांधवगढ़ में वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *