गुजरात की महिला श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत:स्नान करते समय बिगड़ी तबीयत, बृज दर्शन के लिए आई थी महिला

गुजरात की महिला श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत:स्नान करते समय बिगड़ी तबीयत, बृज दर्शन के लिए आई थी महिला

मथुरा के गोवर्धन में दर्शन करने आई गुजरात की एक महिला की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। यह घटना बुधवार को स्नान करते समय हुई। मृतक महिला की पहचान गुजरात के राजकोट निवासी ध्वनि पुत्री जयंती भाई दिया के रूप में हुई है। वह गोवर्धन दर्शन के लिए मथुरा आई थीं और राधाकुंड क्षेत्र में दिवाकर शर्मा के घर पर ठहरी हुई थीं। जब वह गुरुकुल वेद पाठशाला में स्नान कर रही थीं, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें दिल का दौरा पड़ा। वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत महिला को संभाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना गोवर्धन पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस के अनुसार, परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक जांच में महिला की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *