नालंदा पुलिस में कार्यरत महिला सिपाही पंचरत्ना कुमारी ने अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से निभाने के साथ-साथ खेल के मैदान में भी जिला और देश का नाम रोशन किया है। नेपाल के लुम्बिनी में आयोजित ‘साउथ एशियन कॉम्बैट कुश्ती चैंपियनशिप’ में उन्होंने स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनकी इस उपलब्धि पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर नालंदा एसपी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बक्सर जिले के राजपुर प्रखंड स्थित मनोहरपुर गांव की रहने वाली पंचरत्ना कुमारी (उर्फ गुड़िया) ने नेपाल के लुम्बिनी में आयोजित प्रतियोगिता में 8 दक्षिण एशियाई देशों के खिलाड़ियों के बीच शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 75 किलोग्राम भार वर्ग में अपने प्रतिद्वंद्वियों को धूल चटाते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। समापन समारोह में नेपाल के खेल मंत्री संतोष पांडेय ने उन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित किया। 15 साल की तपस्या और पुलिस विभाग का सहयोग अपनी सफलता पर बात करते हुए पंचरत्ना ने सबसे पहले ‘जय हिंद’ के साथ विभाग का आभार जताया। उन्होंने बताया कि “मैं पिछले 15 सालों से प्रैक्टिस कर रही हूं। पहले मैं बीएमपी-5 (पटना) में थी, वहीं से प्रैक्टिस शुरू की। वहां से ट्रांसफर होकर नालंदा आई हूं। ड्यूटी के दौरान समय निकालना मुश्किल होता है, लेकिन वरीय अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलता है।” उन्होंने विशेष रूप से तत्कालीन एसपी राजेश कुमार और वर्तमान डीएसपी (मुख्यालय) श्याम किशोर रंजन का आभार जताते हुए कहा कि अधिकारियों के प्रोत्साहन के कारण ही वे खेल और ड्यूटी में संतुलन बना पाती हैं। नेशनल में भी जीत चुकी हैं कई मेडल पंचरत्ना कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया से भी जुड़ी रही हैं और नेशनल स्तर पर कई मेडल अपने नाम कर चुकी हैं। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पुलिस लाइन में उनके इस जज्बे को सलाम किया गया। बक्सर से लेकर नालंदा तक उनकी इस कामयाबी पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। नालंदा पुलिस में कार्यरत महिला सिपाही पंचरत्ना कुमारी ने अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से निभाने के साथ-साथ खेल के मैदान में भी जिला और देश का नाम रोशन किया है। नेपाल के लुम्बिनी में आयोजित ‘साउथ एशियन कॉम्बैट कुश्ती चैंपियनशिप’ में उन्होंने स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनकी इस उपलब्धि पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर नालंदा एसपी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बक्सर जिले के राजपुर प्रखंड स्थित मनोहरपुर गांव की रहने वाली पंचरत्ना कुमारी (उर्फ गुड़िया) ने नेपाल के लुम्बिनी में आयोजित प्रतियोगिता में 8 दक्षिण एशियाई देशों के खिलाड़ियों के बीच शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 75 किलोग्राम भार वर्ग में अपने प्रतिद्वंद्वियों को धूल चटाते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। समापन समारोह में नेपाल के खेल मंत्री संतोष पांडेय ने उन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित किया। 15 साल की तपस्या और पुलिस विभाग का सहयोग अपनी सफलता पर बात करते हुए पंचरत्ना ने सबसे पहले ‘जय हिंद’ के साथ विभाग का आभार जताया। उन्होंने बताया कि “मैं पिछले 15 सालों से प्रैक्टिस कर रही हूं। पहले मैं बीएमपी-5 (पटना) में थी, वहीं से प्रैक्टिस शुरू की। वहां से ट्रांसफर होकर नालंदा आई हूं। ड्यूटी के दौरान समय निकालना मुश्किल होता है, लेकिन वरीय अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलता है।” उन्होंने विशेष रूप से तत्कालीन एसपी राजेश कुमार और वर्तमान डीएसपी (मुख्यालय) श्याम किशोर रंजन का आभार जताते हुए कहा कि अधिकारियों के प्रोत्साहन के कारण ही वे खेल और ड्यूटी में संतुलन बना पाती हैं। नेशनल में भी जीत चुकी हैं कई मेडल पंचरत्ना कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया से भी जुड़ी रही हैं और नेशनल स्तर पर कई मेडल अपने नाम कर चुकी हैं। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पुलिस लाइन में उनके इस जज्बे को सलाम किया गया। बक्सर से लेकर नालंदा तक उनकी इस कामयाबी पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।


