हरदोई में महिला सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान:घर में फंदे से लटका मिला शव, लखनऊ में तैनात थीं

हरदोई में महिला सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान:घर में फंदे से लटका मिला शव, लखनऊ में तैनात थीं

हरदोई में लखनऊ में तैनात एक महिला सिपाही ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के आलू थोक मोहल्ले में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला सिपाही की पहचान प्रीति सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बरेली जनपद की निवासी थीं। प्रीति वर्तमान में लखनऊ के इंद्रानगर थाने में तैनात थीं। वह हरदोई के आलू थोक मोहल्ले में अपने पति सौरभ श्रीवास्तव के साथ रह रही थीं। पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रीति सिंह ने करीब 12 वर्ष पूर्व सौरभ श्रीवास्तव से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही वह हरदोई में पति के साथ रह रही थीं और यहीं से अपनी ड्यूटी पर आती-जाती थीं। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी अंकित मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा, पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया, “मृतका लखनऊ के इंद्रानगर थाने में तैनात थी। फांसी लगाने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और साफ होगी।” फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह कदम किसी पारिवारिक तनाव के कारण उठाया गया या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *