फाजिल्का एसएसपी ने की नाकों की चेकिंग:’ऑपरेशन प्रहार’ के तहत की कार्रवाई, पंजाब-राजस्थान बॉर्डर पर पुलिस को दिए कड़े निर्देश

फाजिल्का एसएसपी ने की नाकों की चेकिंग:’ऑपरेशन प्रहार’ के तहत की कार्रवाई, पंजाब-राजस्थान बॉर्डर पर पुलिस को दिए कड़े निर्देश

फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह ने पंजाब-राजस्थान सीमा पर स्थित नाकों का निरीक्षण किया और पुलिस कर्मचारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए। यह कार्रवाई राज्य के डीजीपी के आदेशों पर गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत की गई है। गुमजाल और राजपुरा बैरियर पर सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायजा एसएसपी गुरमीत सिंह ने इंटर-स्टेट नाका गुमजाल और राजपुरा बैरियर पर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस बल को निर्देश दिए कि किसी भी वाहन को बिना जांच-पड़ताल के पंजाब सीमा में प्रवेश न करने दिया जाए। इन निर्देशों का उद्देश्य नशा तस्करों या असामाजिक तत्वों को पंजाब में दाखिल होने से रोकना और भगोड़े आरोपियों को तलाशी अभियान के दौरान पकड़ना है। इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। दोनों बैरियरों पर 24 घंटे रहती है पुलिस की नाकेबंदी एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा कि फाजिल्का पुलिस अमन-कानून व्यवस्था और आम जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पंजाब-राजस्थान सीमा को जोड़ने वाले इन दोनों बैरियरों पर 24 घंटे पुलिस की नाकेबंदी रहती है। पिछले दिनों कई नशा तस्करों को किया था गिरफ्तार गुरमीत सिंह ने यह भी जानकारी दी कि पिछले दिनों राजस्थान और पंजाब पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में मादक पदार्थों के साथ कई नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके अतिरिक्त, शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में मार्शल जिम एवं एकेडमी के सहयोग से आज से गुमजाल से ‘युवा चेतना रैली’ की शुरुआत की गई है, जो हुसैनीवाला बॉर्डर तक पहुंचेगी। एसएसपी ने तैयारियों और सुरक्षा प्रबंधों का भी जायजा लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *