फाजिल्का से विधायक नरेंद्रपाल सवना ने बुधवार को अपने कार्यालय में एक विशेष प्रेस कांफ्रेंस बुलाई गई । इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार के 4 साल के कार्यकाल के दौरान फाजिल्का हल्के में किए गए विकास प्रोजेक्टों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। विधायक ने दावा किया कि शहर में न सिर्फ करोड़ के विकास कार्य हुए है बल्कि स्वास्थ्य को लेकर भी अहम कदम उठाए गए हैं । लोगों का बिजली बिल माफ करने से हर परिवार को हुआ 5 हजार रुपये का फायदा
सवना ने कहा कि पंजाब के लोगों का बिजली बिल माफ किया गया, जिससे हर परिवार का 5 हजार रुपए का फायदा हुआ है। जबकि 10 लाख रुपए तक का फ्री इलाज दिया जा रहा है । महिलाओं को 1000 रुपए महीना देने की गारंटी भी पूरी कर दी गई है । विधायक ने कहा कि फाजिल्का के शहर के वार्डों में 35 करोड़ के विकास कार्य चार वर्षों में करवाए गए । 2 करोड़ की इंटरलॉक सड़कें, मेन सड़कों पर ढाई करोड़, साढ़े चार करोड़ के सीवरेज के कार्य, कच्ची गलियों को पक्का करने पर 6 करोड़ का खर्च किया गया। 52 करोड़ से अधिक खर्च कर नहरों का निर्माण करवाया विधायक ने बताया कि स्ट्रीट लाइटों पर 28 लाख, सब्जी मंडी में शेड के लिए एक करोड़ 84 लाख सहित करोड़ों के विकास कार्य करवाए गए है। विधायक ने कहा कि 117 सफाई सेवकों और 20 सीवरमैन को आउटसोर्स से कॉन्ट्रेक्ट पर किया गया है। गांवों में सड़कें बनाने के लिए 132 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है । 52 करोड़ से अधिक खर्च कर नहरों का निर्माण करवाया गया है। टेलों तक पानी पहुंचाया गया है। नहरी खालों पर 46 करोड़ खर्च किए गए है । विधायक ने कहा कि 23 करोड़ का क्रिटिकल केयर यूनिट बनाया जा रहा है। इसके इलावा सरकारी अस्पताल में डायलिसिस मशीनें नई आई, सीटी स्कैन मशीन आई, पानी वाली टंकी का निर्माण, दो मोर्चरी फ्रिज सहित कई एहम कदम उठाए गए है।


