‘पिछले सप्ताह आयुष ने 9वीं की परीक्षा दी थी। वो 10वीं में जाने वाला था। उसकी आगे की पढ़ाई, उसके बेहतर फ्यूचर के लिए मुझे गांव के निकलना जरूरी थी। इसलिए तीन दिन पहले मैं मजदूरी के लिए बेगूसराय से मुंबई के लिए आया था। यहां मैंने आज ही सुबह से काम करना शुरू किया था, शाम को बेटे की हत्या की खबर मिली।’ बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौड़ा पंचायत- एक स्थित वार्ड नंबर-6 के रहने वाले सिकंदर साह ने दैनिक भास्कर से फोन पर बातचीत में ये बातें कही। दरअसल, मंगलवार की शाम करीब 5 बजे सिकंदर साह के 14 साल के बेटे आयुष कुमार उर्फ विष्णु की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आयुष की हत्या किसने की, क्यों की, फिलहाल पुलिस इसकी पड़ताल में जुटी है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद आयुष की लाश को घर लाया गया। परिवार के लोग अब सिकंदर साह के आने का इंतजार कर रहे हैं। गुरुवार को सिकंदर के आने के बाद आयुष का अंतिम संस्कार किया जाएगा। सबसे पहले आयुष की 3 तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए हत्या की पूरी कहानी गौड़ा गांव के रहने वाले सिकंदर साह को तीन बेटे हैं। जिसमें से छोटा बेटा आयुष कुमार उर्फ विष्णु ने इसी वर्ष नौवीं क्लास की परीक्षा दी है। मंगलवार की दोपहर आयुष की दादी गांव से बाहर बहियार में अपना खेत देखने जा रही थी। उसने पोता आयुष को भी साथ चलने को कहा था, लेकिन आयुष नहीं गया। उसके बाद शाम में करीब 4 बजे वह साइकिल से खेत की ओर निकला। लेकिन अपने दादी के पास नहीं पहुंच सका। घर से करीब एक किलोमीटर दूर बीच बहियार में उसे गोली मार दी गई। थोड़ी दूर में मौजूद किसानों ने गोली की आवाज सुनी। लेकिन तो उन लोगों को लगा की रास्ता बहुत व्यस्त है, हो सकता है किसी गाड़ी का टायर फटा होगा। कुछ लोगों ने आवाज की ओर देखा तो एक बाइक पर सवार तीन लोग वहां से गुजर रहे थे। करीब 1 घंटे के बाद किसान जब गांव की ओर लौटने के लिए सड़क पर आए तो वहां आयुष को औंधे मुंह सड़क पर गिरा देखा। उसके शरीर के पास काफी खून बिखरा हुआ था, साइकिल भी बगल में गिरा हुआ था। इसके बाद मौके पर से ही लोगों ने इसकी सूचना मृतक के चचेरे दादा भागीरथ साह को दी। सूचना के बाद भागीरथ साह, मृतक आयुष की मां, दोनों भाई और गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। तुरंत तेघड़ा थाना को सूचना दी गई तो थानाध्यक्ष एवं डीएसपी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। सूचना मिलते ही एसपी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम की जांच के बाद रात में लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। गांव के लोग बोले- रोजाना दोस्तों के साथ घटनास्थल के पास रील बनाता था सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने आए ग्रामीण बताते हैं कि आयुष पढ़ने में काफी तेज था। काफी मिलनसार भी था और सबसे हंसते-बोलते रहता था। वह पढ़ कर कुछ करना चाहता था। इधर कुछ दिनों से उसे शॉर्ट वीडियो बनाने की आदत लग गई थी। रोज शाम में स्कूल से आने के बाद साइकिल लेकर बहियार की ओर दोस्तों के साथ निकल जाता था। चार-पांच दोस्तों के साथ मिलकर शॉर्ट वीडियो बनाता था। उसने इंस्टाग्राम पर दो आईडी भी बना रखी थी। हालांकि अभी फॉलोअर की संख्या 100 को पार की थी। वीडियो वह सोशल मीडिया पर कम अपलोड करता था। लेकिन एक्टिव बहुत रहता था, करीब-करीब रोज वीडियो बनाता था और दोस्तों के साथ मस्ती करता था। मंगलवार को जहां उसकी हत्या हुई, उसी जगह के आसपास आयुष दोस्तों के साथ रोज वीडियो बनाता था। लेकिन मंगलवार को जब वह घर से निकला तो उसके साथ कोई दोस्त नहीं थे। अब पुलिस के लिए यह हत्या एक बड़ी पहेली बन गई है। पीट-पीटकर शख्स की हत्या, बैंक में लूट, छात्र की हत्या… बेगूसराय में मंगलवार को तीन घटनाएं मंगलवार की सुबह बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित मोहनपुर में मोहम्मद वकील की पीट-पीट कर हत्या हुई थी। दोपहर में तेघड़ा थाना क्षेत्र में एक्सिस बैंक में लूट हुई और शाम में आयुष की हत्या से पुलिस महकमे में हलचल है। इसमें सबसे अधिक गंभीर मामला है आयुष की हत्या। आखिर 14 वर्ष के बच्चे की हत्या किसी ने क्यों की, ये अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। ग्रामीण न तो प्रेम प्रसंग की चर्चा कर रहे हैं और न ही परिजन किसी से विवाद की बात कर रहे हैं तो आखिर किसी ने इसकी हत्या क्यों की। इसका खुलासा पुलिस के जांच में ही होगा। नशेबाजों पर छात्र आयुष की हत्या का शक, पड़ताल जारी अभी तक की जांच में खुलासा हुआ है कि आयुष की हत्या नशेबाजों ने की है। गांव के ही तीन युवक स्मैक और शराब का नाश करने के साथ-साथ कारोबार भी करते हैं। मंगलवार की दोपहर से तीनों एक बाइक पर पिस्टल के साथ घूम रहे थे। दोपहर बाद करीब 4 बजे उन लोगों ने घटनास्थल से थोड़ा आगे बने एक मचान पर शराब पी और बाइक से गांव की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान आयुष साइकिल से खेत की ओर जा रहा था तो बाइक सवार ने उसे रोका और नाम-पता पूछा, इसके बाद गोली मार दी। ये इनपुट मिलने के बाद पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे एसपी मनीष के निर्देश पर तेघड़ा डीएसपी एवं थाना की पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को घटना का उद्भेदन करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों ने भी जल्द खुलासा और कार्रवाई करने की मांग की है। ‘पिछले सप्ताह आयुष ने 9वीं की परीक्षा दी थी। वो 10वीं में जाने वाला था। उसकी आगे की पढ़ाई, उसके बेहतर फ्यूचर के लिए मुझे गांव के निकलना जरूरी थी। इसलिए तीन दिन पहले मैं मजदूरी के लिए बेगूसराय से मुंबई के लिए आया था। यहां मैंने आज ही सुबह से काम करना शुरू किया था, शाम को बेटे की हत्या की खबर मिली।’ बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौड़ा पंचायत- एक स्थित वार्ड नंबर-6 के रहने वाले सिकंदर साह ने दैनिक भास्कर से फोन पर बातचीत में ये बातें कही। दरअसल, मंगलवार की शाम करीब 5 बजे सिकंदर साह के 14 साल के बेटे आयुष कुमार उर्फ विष्णु की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आयुष की हत्या किसने की, क्यों की, फिलहाल पुलिस इसकी पड़ताल में जुटी है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद आयुष की लाश को घर लाया गया। परिवार के लोग अब सिकंदर साह के आने का इंतजार कर रहे हैं। गुरुवार को सिकंदर के आने के बाद आयुष का अंतिम संस्कार किया जाएगा। सबसे पहले आयुष की 3 तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए हत्या की पूरी कहानी गौड़ा गांव के रहने वाले सिकंदर साह को तीन बेटे हैं। जिसमें से छोटा बेटा आयुष कुमार उर्फ विष्णु ने इसी वर्ष नौवीं क्लास की परीक्षा दी है। मंगलवार की दोपहर आयुष की दादी गांव से बाहर बहियार में अपना खेत देखने जा रही थी। उसने पोता आयुष को भी साथ चलने को कहा था, लेकिन आयुष नहीं गया। उसके बाद शाम में करीब 4 बजे वह साइकिल से खेत की ओर निकला। लेकिन अपने दादी के पास नहीं पहुंच सका। घर से करीब एक किलोमीटर दूर बीच बहियार में उसे गोली मार दी गई। थोड़ी दूर में मौजूद किसानों ने गोली की आवाज सुनी। लेकिन तो उन लोगों को लगा की रास्ता बहुत व्यस्त है, हो सकता है किसी गाड़ी का टायर फटा होगा। कुछ लोगों ने आवाज की ओर देखा तो एक बाइक पर सवार तीन लोग वहां से गुजर रहे थे। करीब 1 घंटे के बाद किसान जब गांव की ओर लौटने के लिए सड़क पर आए तो वहां आयुष को औंधे मुंह सड़क पर गिरा देखा। उसके शरीर के पास काफी खून बिखरा हुआ था, साइकिल भी बगल में गिरा हुआ था। इसके बाद मौके पर से ही लोगों ने इसकी सूचना मृतक के चचेरे दादा भागीरथ साह को दी। सूचना के बाद भागीरथ साह, मृतक आयुष की मां, दोनों भाई और गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। तुरंत तेघड़ा थाना को सूचना दी गई तो थानाध्यक्ष एवं डीएसपी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। सूचना मिलते ही एसपी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम की जांच के बाद रात में लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। गांव के लोग बोले- रोजाना दोस्तों के साथ घटनास्थल के पास रील बनाता था सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने आए ग्रामीण बताते हैं कि आयुष पढ़ने में काफी तेज था। काफी मिलनसार भी था और सबसे हंसते-बोलते रहता था। वह पढ़ कर कुछ करना चाहता था। इधर कुछ दिनों से उसे शॉर्ट वीडियो बनाने की आदत लग गई थी। रोज शाम में स्कूल से आने के बाद साइकिल लेकर बहियार की ओर दोस्तों के साथ निकल जाता था। चार-पांच दोस्तों के साथ मिलकर शॉर्ट वीडियो बनाता था। उसने इंस्टाग्राम पर दो आईडी भी बना रखी थी। हालांकि अभी फॉलोअर की संख्या 100 को पार की थी। वीडियो वह सोशल मीडिया पर कम अपलोड करता था। लेकिन एक्टिव बहुत रहता था, करीब-करीब रोज वीडियो बनाता था और दोस्तों के साथ मस्ती करता था। मंगलवार को जहां उसकी हत्या हुई, उसी जगह के आसपास आयुष दोस्तों के साथ रोज वीडियो बनाता था। लेकिन मंगलवार को जब वह घर से निकला तो उसके साथ कोई दोस्त नहीं थे। अब पुलिस के लिए यह हत्या एक बड़ी पहेली बन गई है। पीट-पीटकर शख्स की हत्या, बैंक में लूट, छात्र की हत्या… बेगूसराय में मंगलवार को तीन घटनाएं मंगलवार की सुबह बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित मोहनपुर में मोहम्मद वकील की पीट-पीट कर हत्या हुई थी। दोपहर में तेघड़ा थाना क्षेत्र में एक्सिस बैंक में लूट हुई और शाम में आयुष की हत्या से पुलिस महकमे में हलचल है। इसमें सबसे अधिक गंभीर मामला है आयुष की हत्या। आखिर 14 वर्ष के बच्चे की हत्या किसी ने क्यों की, ये अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। ग्रामीण न तो प्रेम प्रसंग की चर्चा कर रहे हैं और न ही परिजन किसी से विवाद की बात कर रहे हैं तो आखिर किसी ने इसकी हत्या क्यों की। इसका खुलासा पुलिस के जांच में ही होगा। नशेबाजों पर छात्र आयुष की हत्या का शक, पड़ताल जारी अभी तक की जांच में खुलासा हुआ है कि आयुष की हत्या नशेबाजों ने की है। गांव के ही तीन युवक स्मैक और शराब का नाश करने के साथ-साथ कारोबार भी करते हैं। मंगलवार की दोपहर से तीनों एक बाइक पर पिस्टल के साथ घूम रहे थे। दोपहर बाद करीब 4 बजे उन लोगों ने घटनास्थल से थोड़ा आगे बने एक मचान पर शराब पी और बाइक से गांव की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान आयुष साइकिल से खेत की ओर जा रहा था तो बाइक सवार ने उसे रोका और नाम-पता पूछा, इसके बाद गोली मार दी। ये इनपुट मिलने के बाद पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे एसपी मनीष के निर्देश पर तेघड़ा डीएसपी एवं थाना की पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को घटना का उद्भेदन करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों ने भी जल्द खुलासा और कार्रवाई करने की मांग की है।


