बेटे के लिये दहाड़ा पिता, ट्रोलर्स को दी खुली चुनौती कहा… छोडूंगा नहीं

बेटे के लिये दहाड़ा पिता, ट्रोलर्स को दी खुली चुनौती कहा… छोडूंगा नहीं

Suniel Shetty Warns The Trolls: ‘बॉर्डर 2’ आज, 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है। यह फिल्म सुनील शेट्टी के लिए बेहद खास मानी है, क्योंकि जिस फिल्म ‘बॉर्डर’ से उनका नाम देशभक्ति सिनेमा से जुड़ा था, उसी विरासत को अब उनके बेटे अहान शेट्टी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के जरिए आगे बढ़ा रहे हैं।

बेटे को लेकर सुनील शेट्टी की सख्त चेतावनी

फिल्म की रिलीज से पहले ‘ई-टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने बेटे अहान को लेकर होने वाली ट्रोलिंग और पर्सनल अटैक्स पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा, “जब परिवार की बात आती है तो मैं बिल्कुल अलग इंसान बन जाता हूं। अहान के करियर से जुड़े फैसले मैं उसी पर छोड़ता हूं, लेकिन अगर कोई उस पर पर्सनल अटैक करेगा, तो मैं उसे छोड़ूंगा नहीं।”

ट्रोलिंग और नेगेटिव पब्लिसिटी पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा, “मैं आपको चुनौती दूंगा। मैं एक ईमानदार, साफ-सुथरा और निडर इंसान हूं।”

‘तड़प’ फ्लॉप होने के बाद मुश्किल दौर

सुनील शेट्टी ने अहान के उस मुश्किल दौर के बारे में भी बात की, जब उनकी डेब्यू फिल्म ‘तड़प’ बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही और लंबे समय तक उन्हें कोई काम नहीं मिला। उन्होंने कहा “लोग कहते हैं कि सुनील शेट्टी का बेटा है, इसलिए उसे काम आसानी से मिल जाता होगा। लेकिन सच्चाई यह है कि अहान ने अपनी जिंदगी में बहुत कुछ झेला है।”

‘बॉर्डर’ की विरासत आगे बढ़ा रहे अहान

फिल्म ‘बॉर्डर 2’, साल 1997 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। यह फिल्म 1971 की जंग की पृष्ठभूमि पर आधारित एक नई और दमदार कहानी पेश करती है। ‘बॉर्डर’ में सुनील शेट्टी ने अहम भूमिका निभाई थी और अब करीब तीन दशक बाद उनके बेटे अहान शेट्टी ‘बॉर्डर 2’ में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाते हुए उसी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

सुनील शेट्टी का भावुक पोस्ट

‘बॉर्डर 2’ की रिलीज के मौके पर सुनील शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने फिल्म ‘बॉर्डर 2’ और बेटे अहान शेट्टी को शुभकामनाएं दीं। सुनील शेट्टी की इस इमोशनल पोस्ट पर अहान शेट्टी ने भी रिप्लाई करते हुए लिखा, “लव यू पापा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *