जमुई में रविवार सुबह रिसेप्शन पार्टी से लौटते समय रिटायर्ड सीआईएसएफ कर्मी और उनकी बहू की मौत हो गई। वे अपने पूरे परिवार के साथ भांजे की शादी में गए थे और लौटते वक्त कार में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें चार लोग घायल हो गए। चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे ससुर और बहू की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 70 वर्षीय रिटायर्ड सीआईएसएफ कर्मी कृष्णनंदन सिंह और उनकी बहू रिंकू देवी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही चंद्रमंडी थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार, अपर थाना प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया है। हादसे के दौरान की 3 तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़िए, पूरा घटनाक्रम.. रिसेप्शन से लौटते वक्त हुआ हादसा
भांजे के रिसेप्शन में शामिल होने के बाद रविवार तड़के करीब तीन बजे पूरा परिवार कार से देवघर लौट रहा था। चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के बसबूटिया मोड़ के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई। नींद बनी हादसे की वजह
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को नींद आने के कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे में एक ही परिवार के छह लोग सवार थे, जिनमें से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत देवघर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घायल परिवार के सदस्य अस्पताल में भर्ती
घायलों में ललन कुमार सिंह, प्रिया भारती, खुशबू भारती और 10 वर्षीय बालक गणेश शामिल हैं, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद पूरे परिवार और इलाके में शोक का माहौल है। जमुई में रविवार सुबह रिसेप्शन पार्टी से लौटते समय रिटायर्ड सीआईएसएफ कर्मी और उनकी बहू की मौत हो गई। वे अपने पूरे परिवार के साथ भांजे की शादी में गए थे और लौटते वक्त कार में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें चार लोग घायल हो गए। चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे ससुर और बहू की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 70 वर्षीय रिटायर्ड सीआईएसएफ कर्मी कृष्णनंदन सिंह और उनकी बहू रिंकू देवी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही चंद्रमंडी थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार, अपर थाना प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया है। हादसे के दौरान की 3 तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़िए, पूरा घटनाक्रम.. रिसेप्शन से लौटते वक्त हुआ हादसा
भांजे के रिसेप्शन में शामिल होने के बाद रविवार तड़के करीब तीन बजे पूरा परिवार कार से देवघर लौट रहा था। चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के बसबूटिया मोड़ के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई। नींद बनी हादसे की वजह
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को नींद आने के कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे में एक ही परिवार के छह लोग सवार थे, जिनमें से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत देवघर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घायल परिवार के सदस्य अस्पताल में भर्ती
घायलों में ललन कुमार सिंह, प्रिया भारती, खुशबू भारती और 10 वर्षीय बालक गणेश शामिल हैं, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद पूरे परिवार और इलाके में शोक का माहौल है।