मुजफ्फरपुर में ससुर ने अपने दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी की बेटी ने डेढ़ साल पहले परिवार के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी। जिसे लेकर पूरा परिवार नाराज था। मृतक की पहचान आयुष कुमार (28) के रूप में हुई है, जिससे 23 साल की तनु ने भागकर शादी कर ली थी। इसके बाद से तनु के मायके वाले उसके पति को काफी दिनों से धमकी दे रहे थे। पीड़िता तनु (23) ने बताया, कि, मुझे और मेरी सास काे रस्सी से बांध दिया गया। फिर जिस बेड पर पति की हत्या की गई। उसी बेड पर 6 माह का मासूम भी सो रहा था। पिता के खून के छींटे बेटे के शरीर पर भी पड़े। तनु को अब चिंता सता रही है कि बच्चे को वो कैसे पालेगी। घटना रविवार रात सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के बंगरा गांव की है। अब जानिए कैसे दिया वारदात को अंजाम मृतक की पत्नी तनु ने पुलिस को बताया, ‘हमारी शादी से मेरे परिवार वाले बिल्कुल खुश नहीं थे। मेरे पिता और भाई हमारे रिश्ते के खिलाफ थे। तनु ने बताया कि, डेढ़ साल पहले आयुष से हमने मंदिर में प्रेम विवाह किया। फिर काेर्ट मैरेज भी की। मेरे पापा ने ससुराल वालों पर अपहरण का केस दर्ज कराया। तब मैंने सोशल मीडिया पर आकर आयुष के साथ रहने की इच्छा जताई। 6 माह पहले बेटा हुआ। मेरे पिता ने दाे बार पति काे सड़क हादसा में मारने की कोशिश की। हालांकि कुछ माह पहले मिलने पर बोले कि अब काेई बात नहीं। सब ठीक हाे जाएगा। पिता ने कहा था कि किसी दिन हम लाेग तुम्हारे ससुराल में आएंगे। रविवार की रात में हम लाेग सो रहे थे। टाटी का गेट खोल कर पीछे से पापा, मामा और कई लाेग घुस गए। मेरी सास काे रस्सी से बांध दिया। मुझे भी बांध दिया। पति काे बेड पर लिटा कर कनपट्टी में गाेली मार दी गई। कुछ ही देर में उनकी माैत हाे गई। मेरे बेटे अर्णव के कपड़े पर उसके पिता के खून का छींटा भी पड़ा। मृतक के भाई ने कहा- कनपट्टी पर गोली मारी मृतक के छोटे भाई सरोज कुमार ने बताया, मैं रात को घर के दरवाजे पर सोया था, इतने में मां के रोने के रोने की आवाज सुनकर उसकी नींद खुली। घर के अंदर जाकर देखा तो भाई मृत पड़ा था। सरोज ने बताया कि उसके भाई को कनपट्टी पर गोली मारी गई थी। इधर, ग्रामीणों का कहना हे कि प्रेम विवाह को लेकर ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जा सकती। आरोपी को कड़ी सजा मिले। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा वारदात के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मुजफ्फरपुर ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर ने बताया, ‘मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हे। घटना के सभी बिंदुओं की जांच की जा रही हे। आरोपी ससुर फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। ग्रामीण एसपी के मुताबिक, इस घटना में कुल 13 नामजद है। उन सभी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’ वहीं, SDPO और SHO कैंप कर रहे हैं। मृतक का आपराधिक इतिहास रहा है। आर्म्स एक्ट का केस रह चुका है। मुजफ्फरपुर में ससुर ने अपने दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी की बेटी ने डेढ़ साल पहले परिवार के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी। जिसे लेकर पूरा परिवार नाराज था। मृतक की पहचान आयुष कुमार (28) के रूप में हुई है, जिससे 23 साल की तनु ने भागकर शादी कर ली थी। इसके बाद से तनु के मायके वाले उसके पति को काफी दिनों से धमकी दे रहे थे। पीड़िता तनु (23) ने बताया, कि, मुझे और मेरी सास काे रस्सी से बांध दिया गया। फिर जिस बेड पर पति की हत्या की गई। उसी बेड पर 6 माह का मासूम भी सो रहा था। पिता के खून के छींटे बेटे के शरीर पर भी पड़े। तनु को अब चिंता सता रही है कि बच्चे को वो कैसे पालेगी। घटना रविवार रात सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के बंगरा गांव की है। अब जानिए कैसे दिया वारदात को अंजाम मृतक की पत्नी तनु ने पुलिस को बताया, ‘हमारी शादी से मेरे परिवार वाले बिल्कुल खुश नहीं थे। मेरे पिता और भाई हमारे रिश्ते के खिलाफ थे। तनु ने बताया कि, डेढ़ साल पहले आयुष से हमने मंदिर में प्रेम विवाह किया। फिर काेर्ट मैरेज भी की। मेरे पापा ने ससुराल वालों पर अपहरण का केस दर्ज कराया। तब मैंने सोशल मीडिया पर आकर आयुष के साथ रहने की इच्छा जताई। 6 माह पहले बेटा हुआ। मेरे पिता ने दाे बार पति काे सड़क हादसा में मारने की कोशिश की। हालांकि कुछ माह पहले मिलने पर बोले कि अब काेई बात नहीं। सब ठीक हाे जाएगा। पिता ने कहा था कि किसी दिन हम लाेग तुम्हारे ससुराल में आएंगे। रविवार की रात में हम लाेग सो रहे थे। टाटी का गेट खोल कर पीछे से पापा, मामा और कई लाेग घुस गए। मेरी सास काे रस्सी से बांध दिया। मुझे भी बांध दिया। पति काे बेड पर लिटा कर कनपट्टी में गाेली मार दी गई। कुछ ही देर में उनकी माैत हाे गई। मेरे बेटे अर्णव के कपड़े पर उसके पिता के खून का छींटा भी पड़ा। मृतक के भाई ने कहा- कनपट्टी पर गोली मारी मृतक के छोटे भाई सरोज कुमार ने बताया, मैं रात को घर के दरवाजे पर सोया था, इतने में मां के रोने के रोने की आवाज सुनकर उसकी नींद खुली। घर के अंदर जाकर देखा तो भाई मृत पड़ा था। सरोज ने बताया कि उसके भाई को कनपट्टी पर गोली मारी गई थी। इधर, ग्रामीणों का कहना हे कि प्रेम विवाह को लेकर ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जा सकती। आरोपी को कड़ी सजा मिले। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा वारदात के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मुजफ्फरपुर ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर ने बताया, ‘मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हे। घटना के सभी बिंदुओं की जांच की जा रही हे। आरोपी ससुर फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। ग्रामीण एसपी के मुताबिक, इस घटना में कुल 13 नामजद है। उन सभी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’ वहीं, SDPO और SHO कैंप कर रहे हैं। मृतक का आपराधिक इतिहास रहा है। आर्म्स एक्ट का केस रह चुका है।


