गयाजी में थोड़ी सी कहासुनी में शख्स की हत्या कर दी गई। मरने वाले मुन्द्रिका यादव (47) हैं। जिनके घर से सोमवार की रात बाइक चोरी हो गई थी। बाइक मृतक के दामाद की थी। मंगलवार की सुबह मुन्द्रिका बाइक को ढूंढने के लिए निकले। बाइक के बारे में गांव के कुछ लोगों से पूछताछ करने लगे। इसी दौरान उनकी कहासुनी हो गई। मंगलवार शाम 7 बजे मुन्द्रिका यादव अपने घर के पास थे। इसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई। चाकू से गोद दिया गया। पुलिस ने मामले में बुधवार को खुलासा किया और 2 आरोपी पिता-बेटे को गिरफ्तार किया है। अभी और भी गिरफ्तारियां की संभावना है। घटना बेलागंज थाना क्षेत्र के टिकुली गांव की है। अन्य आरोपियों की संलिप्तता पर भी हो रही जांच डीएसपी विधि व्यवस्था रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि बाइक चोरी को लेकर विवाद हुआ। जो हिंसक हो गया। इसी विवाद में हत्या की गई थी। आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने लगातार छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान मुख्य आरोपी नीतिश कुमार, और उसके पिता दिनेश यादव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। विशेष टीम का गठन किया टिकुली गांव निवासी मुन्द्रिका यादव की हत्या के बाद बेलागंज थाना की पुलिस ने अपने सीनियर अफसरों को तत्काल घटना की जानकारी दी। इसके बाद डीएसपी (विधि-व्यवस्था) गया और बेलागंज थानाध्यक्ष खुद मौके पर पहुंचे। घटनास्थल को घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया। आवश्यक साक्ष्य संकलन के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। एसएसपी के आदेश पर डीएसपी (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में बेलागंज थानाध्यक्ष समेत थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को शामिल किया गया है। साथ ही एफएसएल टीम और तकनीकी टीम को भी घटनास्थल पर भेजा गया, ताकि हर पहलू की बारीकी से जांच की जा सके। पुलिस गांव में रख रही नजर पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में नजर रखी जा रही है। बेलागंज थाना में संबंधित धाराओं के तहत कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का दावा है कि इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गयाजी में थोड़ी सी कहासुनी में शख्स की हत्या कर दी गई। मरने वाले मुन्द्रिका यादव (47) हैं। जिनके घर से सोमवार की रात बाइक चोरी हो गई थी। बाइक मृतक के दामाद की थी। मंगलवार की सुबह मुन्द्रिका बाइक को ढूंढने के लिए निकले। बाइक के बारे में गांव के कुछ लोगों से पूछताछ करने लगे। इसी दौरान उनकी कहासुनी हो गई। मंगलवार शाम 7 बजे मुन्द्रिका यादव अपने घर के पास थे। इसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई। चाकू से गोद दिया गया। पुलिस ने मामले में बुधवार को खुलासा किया और 2 आरोपी पिता-बेटे को गिरफ्तार किया है। अभी और भी गिरफ्तारियां की संभावना है। घटना बेलागंज थाना क्षेत्र के टिकुली गांव की है। अन्य आरोपियों की संलिप्तता पर भी हो रही जांच डीएसपी विधि व्यवस्था रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि बाइक चोरी को लेकर विवाद हुआ। जो हिंसक हो गया। इसी विवाद में हत्या की गई थी। आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने लगातार छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान मुख्य आरोपी नीतिश कुमार, और उसके पिता दिनेश यादव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। विशेष टीम का गठन किया टिकुली गांव निवासी मुन्द्रिका यादव की हत्या के बाद बेलागंज थाना की पुलिस ने अपने सीनियर अफसरों को तत्काल घटना की जानकारी दी। इसके बाद डीएसपी (विधि-व्यवस्था) गया और बेलागंज थानाध्यक्ष खुद मौके पर पहुंचे। घटनास्थल को घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया। आवश्यक साक्ष्य संकलन के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। एसएसपी के आदेश पर डीएसपी (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में बेलागंज थानाध्यक्ष समेत थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को शामिल किया गया है। साथ ही एफएसएल टीम और तकनीकी टीम को भी घटनास्थल पर भेजा गया, ताकि हर पहलू की बारीकी से जांच की जा सके। पुलिस गांव में रख रही नजर पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में नजर रखी जा रही है। बेलागंज थाना में संबंधित धाराओं के तहत कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का दावा है कि इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


