आधी रात कमरे में घुसा ससुर बहू ने शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो गला दबाकर मार डाला

आधी रात कमरे में घुसा ससुर बहू ने शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो गला दबाकर मार डाला

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बहू द्वारा जबरन संबंध बनाने से इनकार करने पर ससुर ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में बेटे ने भी पिता का साथ देते हुए घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सच्चाई सामने आने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कोतवाली क्षेत्र के खुरगान गांव में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि महिला की हत्या उसके ससुर ने की थी। घटना 11 फरवरी की रात की बताई जा रही है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय मुशकरा के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब दो साल पहले सलमान नामक युवक से हुई थी। दंपती का तीन महीने का बेटा अदनान भी है। सलमान करीब छह महीने पहले रोज़गार के लिए पंजाब चला गया था। उसके बाद से घर में मुशकरा, उसका बेटा और ससुर अब्बास ही रह रहे थे।

महिला द्वारा विरोध करने पर गला दबाकर मार डाला

पुलिस के अनुसार, 11 फरवरी की रात अब्बास चुपके से अपनी बहू के कमरे में घुस गया। उसने तौर पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। महिला द्वारा विरोध करने पर उसने गुस्से में आकर उसका गला दबा दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अब्बास ने इसे आत्महत्या बनाने की कोशिश की और पुलिस को इसी तरह की सूचना दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

अगले दिन पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का शव चारपाई पर मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद दिखाया गया था। जिससे शुरुआत में मामला आत्महत्या जैसा लगा। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाने के स्पष्ट निशान मिले। जिससे हत्या की पुष्टि हुई।

पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो खुल गई पूरी पोल

सख्ती से पूछताछ करने पर अब्बास ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि उसने अपने बेटे सलमान को घटना की जानकारी दी थी। आरोप है कि बेटे ने भी पिता का साथ दिया। मामले को आत्महत्या साबित करने की कोशिश की। जांच के दौरान एक अन्य युवक जावेद का नाम भी सामने आया। पुलिस के मुताबिक, अब्बास ने जावेद से संपर्क कर उसे घर बुलाया था। हालांकि जावेद ने पुलिस को बताया कि उसने किसी भी गलत काम में सहयोग करने से इनकार कर दिया था।

पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

शामली के पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हत्या की पुष्टि हुई है। आरोपी ससुर और पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *