डंपर की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत:बहराइच में बाइक सवार एक अन्य घायल, वाहन समेत चालक फरार

डंपर की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत:बहराइच में बाइक सवार एक अन्य घायल, वाहन समेत चालक फरार

बहराइच जिले के हरदी इलाके में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर हरदी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे घायल का इलाज जारी है। यह घटना बहराइच-सीतापुर हाईवे पर स्थित कल्याणपुर चौराहे के पास हुई। फुलवारी गांव निवासी मनोज कुमार वाजपेयी (55) अपने पुत्र हिमांशु और गांव के ही शमशाद के साथ देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां मनोज कुमार और उनके पुत्र हिमांशु को मृत घोषित कर दिया गया। घायल शमशाद का इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि शवों को मर्चरी में रखवा दिया गया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *