गोपालगंज के जादोपुर थाना क्षेत्र के खैरटिया टोला राम नगर गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में बीच-बचाव करने गए पिता और पुत्र घायल हो गए। दोनों को तत्काल इलाज के लिए मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान भरत साह और उनके बेटे भूटन कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि भूटन कुमार गांव में अंडे की दुकान चलाते हैं। नवादा गांव निवासी ई-रिक्शा चालक रुस्तम अली उनकी दुकान पर अंडा खा रहा था। इसी दौरान उसी गांव के एक आरोपी ने रुस्तम अली से विवाद शुरू कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। बीच-बचाव करने के दौरान पति जख्मी आरोप है कि आरोपी ने रुस्तम की पिटाई कर दी। अंडा दुकानदार भूटन कुमार ने इसका विरोध किया, जिसके बाद वह भी मारपीट में शामिल हो गया और घायल हो गया। इसी घटना के बाद खेत से लौट रहे भूटन के पिता भरत साह भी बीच-बचाव करने के दौरान जख्मी हो गए। फिलहाल, पिता और पुत्र दोनों का इलाज मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। जादोपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गोपालगंज के जादोपुर थाना क्षेत्र के खैरटिया टोला राम नगर गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में बीच-बचाव करने गए पिता और पुत्र घायल हो गए। दोनों को तत्काल इलाज के लिए मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान भरत साह और उनके बेटे भूटन कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि भूटन कुमार गांव में अंडे की दुकान चलाते हैं। नवादा गांव निवासी ई-रिक्शा चालक रुस्तम अली उनकी दुकान पर अंडा खा रहा था। इसी दौरान उसी गांव के एक आरोपी ने रुस्तम अली से विवाद शुरू कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। बीच-बचाव करने के दौरान पति जख्मी आरोप है कि आरोपी ने रुस्तम की पिटाई कर दी। अंडा दुकानदार भूटन कुमार ने इसका विरोध किया, जिसके बाद वह भी मारपीट में शामिल हो गया और घायल हो गया। इसी घटना के बाद खेत से लौट रहे भूटन के पिता भरत साह भी बीच-बचाव करने के दौरान जख्मी हो गए। फिलहाल, पिता और पुत्र दोनों का इलाज मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। जादोपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


