जमुई में ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, 7 घायल:झुमराज स्थान पूजा में जा रहे थे ग्रामीण, 2 की हालत नाजुक

जमुई में ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, 7 घायल:झुमराज स्थान पूजा में जा रहे थे ग्रामीण, 2 की हालत नाजुक

जमुई जिले के गरही थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब ग्रामीण झुमराज स्थान पूजा में शामिल होने के लिए ट्रैक्टर से जा रहे थे। मृतक की पहचान गरही थाना क्षेत्र निवासी भगीरथ यादव के 23 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र यादव के रूप में हुई है। सुरेंद्र दो भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी शादी लगभग एक वर्ष पूर्व फुलिया देवी से हुई थी, जो पांच महीने की गर्भवती हैं। सुरेंद्र छत्तीसगढ़ में एक मिठाई की दुकान में काम करता था और अपनी पत्नी को गांव छोड़ने के लिए लगभग दस दिन पहले ही आया था। संतुलन बिगड़ने से गिरा ट्रैक्टर जानकारी के अनुसार, गांव के सहदेव यादव के यहां पूजा का आयोजन था। इसी पूजा में शामिल होने के लिए ग्रामीण ट्रैक्टर से झुमराज स्थान जा रहे थे। रास्ते में तेज गति के कारण ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। इस हादसे में शिव यादव (60), भुना यादव (60), रामेश्वर यादव (65), मोहित कुमार (12), मन्नू कुमार (15), कल्लू कुमार (10) और नीमाटांड़ निवासी नागो यादव (35) घायल हो गए। 2 की हालत नाजुक हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों के अनुसार, घायलों में से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गरही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर के असंतुलित होने को ही हादसे का कारण माना जा रहा है। जमुई जिले के गरही थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब ग्रामीण झुमराज स्थान पूजा में शामिल होने के लिए ट्रैक्टर से जा रहे थे। मृतक की पहचान गरही थाना क्षेत्र निवासी भगीरथ यादव के 23 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र यादव के रूप में हुई है। सुरेंद्र दो भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी शादी लगभग एक वर्ष पूर्व फुलिया देवी से हुई थी, जो पांच महीने की गर्भवती हैं। सुरेंद्र छत्तीसगढ़ में एक मिठाई की दुकान में काम करता था और अपनी पत्नी को गांव छोड़ने के लिए लगभग दस दिन पहले ही आया था। संतुलन बिगड़ने से गिरा ट्रैक्टर जानकारी के अनुसार, गांव के सहदेव यादव के यहां पूजा का आयोजन था। इसी पूजा में शामिल होने के लिए ग्रामीण ट्रैक्टर से झुमराज स्थान जा रहे थे। रास्ते में तेज गति के कारण ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। इस हादसे में शिव यादव (60), भुना यादव (60), रामेश्वर यादव (65), मोहित कुमार (12), मन्नू कुमार (15), कल्लू कुमार (10) और नीमाटांड़ निवासी नागो यादव (35) घायल हो गए। 2 की हालत नाजुक हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों के अनुसार, घायलों में से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गरही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर के असंतुलित होने को ही हादसे का कारण माना जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *