जमुई शहर के त्रिपुरी घाट पर शनिवार देर शाम लकड़ी लाने से मना करने पर एक पिता-बेटा पर हमला किया गया। इस घटना में दोनों घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित विजय कुमार ने बताया कि वे बाजार से लौट रहे थे, तभी त्रिपुरी घाट पर तरुण कुमार ने उनसे अपने पिता के दाह संस्कार के लिए लकड़ी लाने को कहा। विजय ने तुरंत बाजार जाने में असमर्थता जताई। इसी बात पर तरुण यादव और उसके साथ मौजूद 10 से 15 लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया विजय के पिता सिद्धेश्वर यादव जब बीच-बचाव करने पहुंचे, तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे वे भी घायल हो गए। विजय कुमार त्रिपुरारी रोड इलाके के निवासी हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। घायल पिता-पुत्र ने रविवार सुबह टाउन थाना पुलिस को लिखित शिकायत देने की बात कही है। पुलिस ने बताया कि आवेदन मिलने पर मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जमुई शहर के त्रिपुरी घाट पर शनिवार देर शाम लकड़ी लाने से मना करने पर एक पिता-बेटा पर हमला किया गया। इस घटना में दोनों घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित विजय कुमार ने बताया कि वे बाजार से लौट रहे थे, तभी त्रिपुरी घाट पर तरुण कुमार ने उनसे अपने पिता के दाह संस्कार के लिए लकड़ी लाने को कहा। विजय ने तुरंत बाजार जाने में असमर्थता जताई। इसी बात पर तरुण यादव और उसके साथ मौजूद 10 से 15 लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया विजय के पिता सिद्धेश्वर यादव जब बीच-बचाव करने पहुंचे, तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे वे भी घायल हो गए। विजय कुमार त्रिपुरारी रोड इलाके के निवासी हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। घायल पिता-पुत्र ने रविवार सुबह टाउन थाना पुलिस को लिखित शिकायत देने की बात कही है। पुलिस ने बताया कि आवेदन मिलने पर मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


