गयाजी जंक्शन पर पिता-पुत्र गिरफ्तार:30.75 लीटर शराब बरामद, हरियाणा से बाल्टी में छिपाकर लाई जा रही थी खेप

गयाजी जंक्शन पर पिता-पुत्र गिरफ्तार:30.75 लीटर शराब बरामद, हरियाणा से बाल्टी में छिपाकर लाई जा रही थी खेप

गया जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। 30.75 लीटर शराब के साथ पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। 1200 किलोमीटर दूर हरियाणा से बाल्टी में पैक कर शराब लाई जा रही थी। आरोपियों की पहचान नवादा जिले के अफसर गांव निवासी रामानुज सिंह(50) और कन्हैया कुमार(30) के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार आरपीएफ पोस्ट के निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव के निर्देश पर ऑपरेशन सतर्क के तहत स्टेशन परिसर में निगरानी अभियान चलाया जा रहा था। आरपीएफ, सीडीएस टीम, सीआईबी और जीआरपी की संयुक्त टीम संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। जांच टीम प्लेटफॉर्म संख्या-7 पर पहुंची। दो लोग संदिग्ध हालत में खड़े दिखाई दिए। दोनों के पास दो पिट्ठू बैग और तीन पैक्ड बाल्टियां थी। टीम को उन पर शक हुआ। दोनों को रोककर पूछताछ की गई। बैग और बाल्टियों की जांच की। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। बोतलों पर ‘सेल फॉर हरियाणा’ लिखा था। केस दर्जकर जांच में जुटी रेल पुलिस जांच अधिकारियों के अनुसार खेप हरियाणा से लाई गई थी। अनुमानित कीमत करीब 32,500 रुपए है। मौके पर ही पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना को सौंप दिया गया। इस मामले में जीआरपी थाना में कांड संख्या 71/26 दर्ज किया गया है। आरपीएफ अधिकारियों का कहना है कि शराबबंदी कानून के तहत रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में लगातार निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। तस्करों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। आने वाले दिनों में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। गया जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। 30.75 लीटर शराब के साथ पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। 1200 किलोमीटर दूर हरियाणा से बाल्टी में पैक कर शराब लाई जा रही थी। आरोपियों की पहचान नवादा जिले के अफसर गांव निवासी रामानुज सिंह(50) और कन्हैया कुमार(30) के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार आरपीएफ पोस्ट के निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव के निर्देश पर ऑपरेशन सतर्क के तहत स्टेशन परिसर में निगरानी अभियान चलाया जा रहा था। आरपीएफ, सीडीएस टीम, सीआईबी और जीआरपी की संयुक्त टीम संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। जांच टीम प्लेटफॉर्म संख्या-7 पर पहुंची। दो लोग संदिग्ध हालत में खड़े दिखाई दिए। दोनों के पास दो पिट्ठू बैग और तीन पैक्ड बाल्टियां थी। टीम को उन पर शक हुआ। दोनों को रोककर पूछताछ की गई। बैग और बाल्टियों की जांच की। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। बोतलों पर ‘सेल फॉर हरियाणा’ लिखा था। केस दर्जकर जांच में जुटी रेल पुलिस जांच अधिकारियों के अनुसार खेप हरियाणा से लाई गई थी। अनुमानित कीमत करीब 32,500 रुपए है। मौके पर ही पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना को सौंप दिया गया। इस मामले में जीआरपी थाना में कांड संख्या 71/26 दर्ज किया गया है। आरपीएफ अधिकारियों का कहना है कि शराबबंदी कानून के तहत रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में लगातार निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। तस्करों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। आने वाले दिनों में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *