जहानाबाद में पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-22) पर एक भीषण सड़क हादसे में पिता और उनकी दो साल की बेटी की मौत हो गई। इस दुर्घटना में मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। यह घटना टेहटा थाना क्षेत्र के सरेन गांव के समीप हुई। टेहटा थाना क्षेत्र के सरेन गांव निवासी सरवन कुमार (35) अपनी पत्नी कंचन कुमारी और दो साल की बेटी प्रिया कुमारी के साथ मोटरसाइकिल से टेहटा बाजार से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बाईपास पर पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रही एक स्कार्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सरवन कुमार और उनकी बेटी प्रिया कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पत्नी कंचन कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। एसडीपीओ- एसडीओ ने लोगों को शांत कराया घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने गया-पटना सड़क को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर एसडीपीओ और एसडीओ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद भेज दिया है। जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण तेज रफ्तार से वाहन चलाना बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज न होने और बाईपास बनने के बाद वाहनों की तेज रफ्तार के कारण सड़क पार करने में दिक्कत होती है, जिससे हादसे बढ़ गए हैं। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गई है। जहानाबाद में पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-22) पर एक भीषण सड़क हादसे में पिता और उनकी दो साल की बेटी की मौत हो गई। इस दुर्घटना में मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। यह घटना टेहटा थाना क्षेत्र के सरेन गांव के समीप हुई। टेहटा थाना क्षेत्र के सरेन गांव निवासी सरवन कुमार (35) अपनी पत्नी कंचन कुमारी और दो साल की बेटी प्रिया कुमारी के साथ मोटरसाइकिल से टेहटा बाजार से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बाईपास पर पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रही एक स्कार्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सरवन कुमार और उनकी बेटी प्रिया कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पत्नी कंचन कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। एसडीपीओ- एसडीओ ने लोगों को शांत कराया घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने गया-पटना सड़क को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर एसडीपीओ और एसडीओ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद भेज दिया है। जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण तेज रफ्तार से वाहन चलाना बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज न होने और बाईपास बनने के बाद वाहनों की तेज रफ्तार के कारण सड़क पार करने में दिक्कत होती है, जिससे हादसे बढ़ गए हैं। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गई है।


